प्रभु सेवा को आतुर पुजारी, सरकार ‘परीक्षा’ ले रही भारी
उदयपुरPublished: Mar 19, 2023 10:05:31 pm
9 साल बाद जारी किया परीक्षा परिणाम, अब नियुक्ति देने में तरसा रहे
देवस्थान विभाग में विभिन्न 65 पदों के लिए की जानी है भर्ती


प्रभु सेवा को आतुर पुजारी, सरकार ‘परीक्षा’ ले रही भारी
धीरेंद्र कुमार जोशी. उदयपुर. देवस्थान विभाग की ओर से वर्ष 2013 में 65 विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई थी। इसको लेकर 2014 में परीक्षा हुई। जिसका परिणाम 9 वर्ष बाद जारी किया गया। परिणाम जारी किए भी छह माह से अधिक समय गुजर गया है। इसके बावजूद अब तक नियुक्ति नहीं मिलने से अभ्यर्थी परेशान हो रहे हैं।