scriptDHANTERAS 2017 : महालक्ष्‍मी के स्‍वागत को तैयार उदयपुर, धनतेरस से दीपोत्‍सव का होगा आगाज, देखें श्रेष्‍ठ मुहूर्त | Dhanteras 2017 Dhanteras Pujan Diwali 2017 Udaipur | Patrika News

DHANTERAS 2017 : महालक्ष्‍मी के स्‍वागत को तैयार उदयपुर, धनतेरस से दीपोत्‍सव का होगा आगाज, देखें श्रेष्‍ठ मुहूर्त

locationउदयपुरPublished: Oct 16, 2017 07:41:17 pm

Submitted by:

Dhirendra Joshi

हर ओर छाई दीपोत्सव की रौनक…

DIWALI SHOPPING
उदयपुर . रोशनी के पर्व दीपावली को लेकर शहर के प्रमुख बाजारों के साथ ही उपनगरीय क्षेत्र के व्यापारियों ने प्रतिष्ठानों पर सजावट की है। शहर के कई स्थानों पर घरों व प्रतिष्ठानों के सजावट की सामग्री मिल रही है। व्यापारियों में उत्साह के साथ ही प्रतिष्ठानों में भरपूत सामग्री उपलब्ध करवा दी है। दीपावली को लेकर श्हार के बाजारों में खास रौनक दिखाई दे रही है। प्रमुख क्षेत्र बापूबाजार के साथ ही अलग-अलग व्यापार संघ ने अपने स्तर पर विशेष सजावट की है।
बापू बाजार व्यापारी संघ, बैंक तिराहा संघ, सर्किल एसोसिएशन व बापू बाजार व्यापार संघ प्रतिस्पर्धा में शामिल हैं। बड़ा बाजार, घंटाघर, भटियानी चौहट्टा, विश्व विद्यालय मार्ग के साथ उपनगरीय क्षेत्र हिरणमगरी सेक्टर चार व पांच के बाजारों में सजावट की गई है। वहीं शहर के अन्य स्थानों पर प्रतिष्ठानों पर व्यापारियों ने सजावट की है। स्कूलों में अवकाश के चलते बच्चे, युवा पूरी तरह से पर्व मनाने की तैयारी में है। नए कपड़े खरीदने के साथ ही सजावटी सामग्री खरीदने में युवाओं, बच्चों की विशेष भूमिका है। महिलाएं भी घरों में सफाई के बाद अब खरीदारी में जुटी हैं।
READ MORE: DIWALI 2017: दिवाली का महीना और माथे पर पसीना, पूरे राजस्‍थान की है ये हालत.. किसका है असर, जानें video..

येे रहेगा धनतेरस और दीपावली पूजन का मुहूर्त
उदयपुर. धनतेरस और दीपावली को लेकर पूजन विशेष मुहूर्त है। पंडित जगदीश दिवाकर ने बताया कि धन तेरस को दोपहर 11.56 से 12.44 तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। श्री पूजन व यम दीपदान सायंकाल प्रदोष वेला 6.03 बजे के बाद रात 8.28 तक श्रेष्ठ रहेगा।
इसी तरह से दीपावली पर उदयपुर संभाग के लिए गुरुवार को सुबह 6.38 से 8.03 बजे तक शुभ का चौघडि़या, सुबह 10.54 से 12.20 चर, 12.20 से 1.45 लाभ, 1.45 से 3.11 बजे तक अमृत का चौघडिय़ा रहेगा। इसके मध्य 11.56 से 12.44 तक अभिजीत मुहूर्त है। शाम 5.36 से 6.02 बजे तक शुभ और लक्ष्मी कुबेर पूजन सर्व श्रेष्ठ समय प्रदोष वेला शाम 6.02 से 8.33 तक रहेगा। अमृत और चर 6.02 से 9.11 बजे तक, मध्यरात्रि 12.20 से 1.45 लाभ का, अंतरात्री 3.29 से 6.38 बजे तक शुभ अमृत का और स्थिर लग्न में पूजा करने वाले शाम 7.33 से 9.30 तक, वृष लग्न मध्यरात्रि 2.02 से 4.16 सिंह लग्न में दीपावली पूजन का समय रहेगा।
DIWALI SHOPPING
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो