scriptVideo ; अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए लिया था यह संकल्प, अब जाकर हुआ पूरा… | DharamNarayan Joshi MLA of mavli | Patrika News

Video ; अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए लिया था यह संकल्प, अब जाकर हुआ पूरा…

locationउदयपुरPublished: Dec 14, 2018 05:04:12 pm

Submitted by:

Bhagwati Teli

www.patrika.com/rajasthan-news

प्रमोद सोनी/उदयपुर . जिले के मावली विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक धर्मनारायण जोशी की जीत के बाद अपना संकल्प पूरा करने के लिए 11 कार्यकर्ता शुक्रवार सुबह मेवाडऩाथ एकलिंगजी तक पदयात्रा के लिए रवाना हुए। पदयात्रा हिरण मगरी सेक्टर-6 से एकलिंगनाथ के जयकारों के साथ रवाना हुई। संकल्प करने वाले जोशी समर्थक डॉ. विक्रम मेनारिया ने बताया कि मावली विधायक धर्मनारायण जोशी ने भगवा ध्वज फहराकर कार्यकर्ताओं को पद यात्रा के लिए रवाना किया। पदयात्रा में जाने वाले लोगों में मेनारिया सहित मदन बाठेड़ा, सत्यनारायण पालीवाल, दिनेश सिंह मेड़ता, पिंटू, पंकज सुखवाल, इन्दर लाल, ललित सी मेनारिया, अक्षत जोशी, अनिल जोशी, धर्मेश मेनारिया शामिल थे। रवानगी से पूर्व हुए संक्षिप्त कार्यक्रम में विधायक जोशी ने सम्पूर्ण मेवाड़ में खुशहाली की कामना की। इस मौके पर पानेरियों की मादड़ी के अध्यक्ष जगदीश चंद्र मेनारिया, पूर्व पार्षद विजय प्रकाश विप्लवी, गोविंद दीक्षित, बंसीलाल नाथावत, भंवर लाल शर्मा, घनश्याम मेनारिया, विप्र फाउंडेशन के नरेंद्र पालीवाल, कैलाश पालीवाल, भरत जोशी, दिनेश वरदार, मगन मेनारिया, चेतन, परसराम, शिव शंकर केदावत, ललित सेन सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
READ MORE : इन दिव्यांगों की यह बातें आपको जोश से भर देंगी…

गौरतलब है कि धर्मनारायण जोशी के मावली के एक अन्य समर्थक दूध विक्रेता ने चाणक्य की तरह संकल्प करते हुए अपनी शिखा खुली रखी थी और अन्न छोड़ दिया था। जीतने के तुरंत बाद जोशी ने उस कार्यकर्ता को दूध पिलाकर संकल्प पूरा करवाया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो