scriptशोभायात्रा के साथ दीक्षार्थी की गोद भराई | Diksha mahotsav | Patrika News

शोभायात्रा के साथ दीक्षार्थी की गोद भराई

locationउदयपुरPublished: Feb 20, 2020 10:37:07 pm

Submitted by:

Pankaj

हुमड़ भवन में आज होगा दीक्षा महोत्सव

शोभायात्रा के साथ दीक्षार्थी की गोद भराई

शोभायात्रा के साथ दीक्षार्थी की गोद भराई

उदयपुर . शहर के हुमड़ भवन में दीक्षा महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन जारी है। आचार्य सुंदर सागर, आचार्य विभव सागर के निर्देशन में दूसरे दिन शोभायात्रा निकाली गई। दीक्षार्थी को नगर में विविध जिनालय में वंदना कराया गया। मंगल दलों ने दीक्षार्थी की गोद भराई की। महिलाएं मंगल गीत गाती, भक्ति नृत्य करती हुई शामिल हुई। अध्यक्ष शान्तिलाल वेलावत ने बताया कि आचार्य के सान्निध्य में दीक्षार्थी की हल्दी, मेहंदी की रस्म का कार्यक्रम हुआ। पहाड़ा दिगंबर जैन मंदिर में दीक्षार्थी मंजू की गोद भराई हुई।
गोद भराई के दौरान काफी संख्या में समाजजनों की मौजूदगी रही। श्रावकों ने उत्साह से दीक्षार्थी की गोद भराई की। इस मौके पर मंगल गीत गाए गए। इधर, समाज के प्रमुख पदाधिकारियों ने शुक्रवार को हुमड भवन में होने वाले आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की। बताया कि शुक्रवार को सुबह से आयोजन का दौर चलेगा। आचार्य के सानिध्य में दीक्षा के साथ ही धर्मसभा होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो