scriptDIWALI MELA 2017: उदयपुर नगरनिगम के दिवाली मेलेे का आगाज 10 से, जुडऩे लगे डोलर-झूले, आकार लेने लगा मंच, video | DIWALI MELA 2017 Udaipur Nagarnigam Udaipur | Patrika News

DIWALI MELA 2017: उदयपुर नगरनिगम के दिवाली मेलेे का आगाज 10 से, जुडऩे लगे डोलर-झूले, आकार लेने लगा मंच, video

locationउदयपुरPublished: Oct 05, 2017 04:13:55 pm

Submitted by:

Mukesh Hingar

दिवाली मेले की तैयारियां जोरों पर

diwali mela
 

उदयपुर . पांच दिन बाद लेकसिटी में दीपावली मेले का आगाज होगा। मेले को लेकर नगर निगम ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मेले को लेकर नगर निगम का टाउनहॉल प्रांगण सजने लगा है, मेले स्थल पर गुरुवार को स्टॉलें लगाने के लिए पीछे की तरफ का ग्राउण्ड भी तैयार करने का कार्य शुरू हो गया। गुरुवार को प्रेस वार्ता में मेयर चंद्रसिंह कोठारी ने बताया कि मेले में इस बार मुख्य गेट, लिंक रोड वाले गेट के अलावा आरसीए वाले गेट से भी प्रवेश होगा। मेले में पार्किंग हाथी वाली पार्किंग, श्रमजीवी कॉलेज, लिंक रोड और आरसीए वाली नई सड़क पर वाहनों की पार्किंग होगी।

उदयपुर दीपावली मेले की खास बातें
– नगर निगम की ओर से इस बार उदयपुर में दीपावली मेला 10 की बजाय 13 दिन का होगा।
– मेले में चीन से निर्मित वस्तुओं का बहिष्कार भी किया जाएगा।
– किसी भी स्टॉल पर चीन से निर्मित वस्तुओं की बिक्री नहीं की जाएगी।

मेला शुरू होगा 10 से
इस वर्ष 19 अक्टूम्बर 2017 को दीपावली होने से दीपावली मेले का शुभारम्भ 10 अक्टूम्बर को किया जाएगा और मेला 22 तक चलेगा और सांस्कृतिक कार्यक्रम 16 तक चलेंगे।
READ MORE: DIWALI 2017: उदयपुर में दिवाली पर यहां से खरीदिए शुद्ध सोने-चांदी के सिक्के और यहां से कीजिए शॉपिंग

निमंत्रण पत्र का विमोचन किया: नगर निगम ने मेले में सांस्कृतिक संध्या के लिए छपवाए निमंत्रण पत्र का विमोचन बुधवार को पारस होटल में किया। मेला संयोजक जगदीश चंद्र मेनारिया ने बताया कि विमोचन उदयपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष एवं निर्माण समिति के अध्यक्ष पारस सिंघवी ने किया। निमंत्रण पत्र के मुख्य पृष्ठ पर भीलू राणा की तस्वीर के साथ निगम का फोटो भी है। इस अवसर पर आमंत्रण पत्र वितरण समिति अध्यक्ष तेजेन्द्र सिंह रॉबिन, पार्षद सुरेश सिंह यादव, लवदेव बागड़ी मौजूद थे। स्थानीय प्रतिभा व उभरते सितारे नाइट के लिए आडिशन बुधवार को भी हुए। सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष मेनारिया ने बताया कि अतिथियों को आमंत्रण पत्र भिजवाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।

ये कार्यक्रम एवं ये कलाकार
– 10-11 अक्टूबर : स्थानीय प्रतिभा नाइट
– 12 अक्टूबर : गजल सूफी गायन (अनूप जलोटा व अन्य )
– 13 अक्टूबर : सिंगर नाइट (अभिजीत भटृटाचार्य)
– 14 अक्टूबर : कवि सम्मेलन (हरिओम पंवार, प्रताप फोजदार, कुंवर जावेद, कानू पंडित, सुदीप भोला, अशोक भाटी, शालिनी सरगम, वाणी गौरव गोलच्छा)
– 15 अक्टूबर : पंजाबी नाइट (दिलबाग सिंह)
– 16 अक्टूबर : डांस नाइट (क्योसन मॉर्क क्रू ग्रुप व डायनेमिक क्रू ग्रुप)
udaipur nagarnigam
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो