scriptजागरूकता के लिए नहीं जुटे बल्कि दोहराया पर्यावरण का संकल्प | Do not engage in awareness, but the resolution of the repeated environ | Patrika News

जागरूकता के लिए नहीं जुटे बल्कि दोहराया पर्यावरण का संकल्प

locationउदयपुरPublished: Apr 22, 2019 08:59:36 pm

Submitted by:

Sushil Kumar Singh

आमजन ने अधिकाधिक पौधरोपण करने की ली प्रतिज्ञा

udaipur

जागरूकता के लिए नहीं जुटे बल्कि दोहराया पर्यावरण का संकल्प

उदयपुर/ मावली(निप्र). पृथ्वी दिवस यानी कि धरती पर प्रदूषित हो रहे पर्यावरण की सुरक्षा के संकल्प का दिन। ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ रहे खतरे के बीच लोगों में जागरूकता के उद्देश्य से सोमवार को लोगों ने एक बार फिर आयोजनों के माध्यम से पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प दोहराया। साथ ही अधिकाधिक पौधरोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित करने की बात कही। कस्बे के आईसीआईसीआई आरसेटी सेटेलाइट केंद्र मावली में सोमवार को विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। समन्वयक रजनीश गोस्वामी ने बताया कि इस मौके पर पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध लेखन एवं गीत प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में कुल 50 प्रशिक्षणार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में सभी प्रशिक्षणार्थियों ने हिस्सा लेते हुए पर्यावरण संरक्षण पर विचार व्यक्त किए। तत्पश्चात् कार्यक्रम में नीरज प्रजापति ने जलवायु परिवर्तन, जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण, जल स्त्रोतों के रखरखाव और पौधरोपण से जुड़ी जानकारी दी। देवेन्द्रसिंह देवड़ा ने वर्षा जल संरक्षण और अधिकाधिक संख्या में वृक्षारोपण की अपील की। इसके बाद नीरज प्रजापति ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को पर्यावरण संरक्षण एवं पौधारोपण के लिए शपथ दिलाई। अंत में श्रेष्ठ पोस्टर, निबन्ध एवं गीत वाले प्रशिक्षणार्थी को पुरस्कृत किया गया।
यहां पर हुए आयोजन
भटेवर.पशु चिकित्सा एवं पशुविज्ञान महाविद्यालय नवानिया में सोमवार को पृथ्वी दिवस मनाया गया। अधिष्ठाता प्रो. आर.के. धूरिया ने कहा कि वैश्विक स्तर पर धरती के बढ़ते तापमान को नियंत्रित करने के लिए महाविद्यालय की ओर से कई अच्छे प्रयास हुए हैं, लेकिन सार्थक परिणाम सामने नहीं आए हैं। धरती का तापमान निरंतर बढ़ रहा है। हमने वन संपदा को नष्ट किया। खेतों को उजाड़ दिया तथा नदियों को प्रदूषित किया है। इस धरती के अमूल्य संसाधनों को मानव अपने निजी स्वार्थ के लिए लूट रहा है, परंतु अब इन्हें सहेजने और समेटने की आवश्यकता है। नहीं तो मानव का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा। डॉ एस के शर्मा और डॉ राजेश कुमार खींची ने भी विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व विद्यार्थियों ने मेरी धरती मेरा संसार विषय पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिसमें कमल राज, कुलदीप खातोंड एवं अशोक वर्मा ने क्रमश: प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी ने एक साथ पर्यावरण बचाओं का संकल्प लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो