script

आश्चर्य, बच्चों ने पानी पर लगा लिया पद्मासन

locationउदयपुरPublished: Jun 21, 2019 12:04:10 am

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज, शहरभर में सुबह से आयोजनों का दौर, स्कूली बच्चों, शहरवासियों की भागीदारी

Doing yoga in swimming pool

आश्चर्य, बच्चों ने पानी पर लगा लिया पद्मासन

पंकज वैष्णव . उदयपुर . अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी को लेकर पूर्व संध्या पर गुरुवार को भी शहर में कई जगहों पर आयोजन हुए। सेक्टर 11 स्थित आलोक संस्थान के इंद्रप्रस्थ तरणताल में बच्चों ने योग दिवस की पूर्व संध्या पर योगाभ्यास किया। निदेशक डॉ. प्रदीप कुमावत ने योग की महिमा बताई। प्राचार्य शशांक टांक ने बताया कि योग दिवस पर विशेष कार्यक्रम होंगे।
इधर, दूधतलाई स्थित मुष्टिक हनुमान गुरुकुल के खिलाडिय़ों ने योग दिवस की पूर्व संध्या पर पद्मासन किया। मुख्य निदेशक विष्णु जोशी ने बताया कि सुबह 8 बजे सभी खिलाड़ी योगाभ्यास करेंगे।
जैनाचार्य देवेन्द्र महिला संस्थान और संगिनी विजय गु्रप की ओर से योग दिवस की पूर्व संध्या पर भुवाणा स्थित देवेन्द्र धाम में योग शिविर आयोजित किया। अध्यक्ष डॉ. सुधा भण्डारी ने बताया कि अशोक जैन ने योगाभ्यास कराया। महामंत्री ममता रांका, मधु खमेसरा, प्रेम जैन मौजूद थी।
यहां भी आयोजन
महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन की ओर से शुक्रवार को सिटी पैलेसे के माणक चौक में योग दिवस मनाया जाएगा। मुख्य प्रशासक भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि सुबह 8 बजे कल्प नेचुरो हेल्थकेयर के डॉ. अर्पित चौधरी, गर्वित चौधरी योगाभ्यास कराएंगे। इसके अलावा नारायण सेवा संस्थान की ओर से सेक्टर-4, भाजपा और भाजयुमो उदयपुर देहात की ओर से विश्व संवाद केंद्र, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की मीडिया इकाई क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो की ओर से नाई ग्राम पंचायत, कला आश्रम आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल की ओर से गोगुन्दा, जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय की ओर से प्रतापनगर स्थित सभागार, सूरजपोल स्थित कुमावत पंचायत भवन कुमावतपुरा, कंचन सेवा संस्थान की ओर से प्राकृतिक योग चिकित्सालय चिकित्साधाम नवानिया में योग के आयोजन होंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो