scriptडॉ. भानावत की पुस्तक कठपुतली का लोकार्पण | Dr. Bhanawat's book Puppet released | Patrika News

डॉ. भानावत की पुस्तक कठपुतली का लोकार्पण

locationउदयपुरPublished: Sep 20, 2019 03:01:15 am

Submitted by:

Manish Kumar Joshi

PUPPET: भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के विशेषज्ञ सुरेश कारूणिक तथा संस्कृतिचेता डॉ. सत्यनारायण ने किया विमोचन

डॉ. भानावत की पुस्तक कठपुतली का लोकार्पण

डॉ. भानावत की पुस्तक कठपुतली का लोकार्पण

उदयपुर। प्रसिद्ध लोक संस्कृतिविज्ञ डॉ. महेन्द्र भानावत लिखित 102वीं कृति कठपुतली का लोकार्पण भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के विशेषज्ञ विद्वान सुरेश कारूणिक तथा संस्कृतिचेता डॉ. सत्यनारायण ने किया गया।
सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केन्द्र नई दिल्ली के उदयपुर स्थित केन्द्र में ग्यारह राज्यों के 65 शिक्षकों की उपस्थिति में आयोजित 267वीं कार्यशाला में कठपुतली कला परम्परा तथा उसकी शैक्षणिक उपयोगिता विषयक व्याख्यान के दौरान डॉ. भानावत ने बताया कि कठपुतली के प्रकाशक बालसाहित्य के जाने माने हस्ताक्षर राजकुमार जैन ‘राजन’ हैं। इससे पूर्व राजन ने डॉ. भानावत लिखित गवरी पुस्तक प्रकाशित की थी। राजन पूरे देश में भ्रमणकर बालोपयोगी पैंतालिस हजार से अधिक प्रकाशन शिक्षालयों में नि:शुल्क भेंट कर चुके हैं।
सुरेश कारूणिक ने कहा कि सांस्कृतिक स्रोत नई दिल्ली की ओर से पिछले 23 वर्ष से पूरे देश में ऐसी एक हजार से अधिक कार्यशालाएं कर 28 राज्यों में शिक्षा के साथ सांस्कृतिक समन्वय की दिशा में आठ हजार से अधिक शिक्षक प्रशिक्षित किए जा चुके हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो