scriptहार के बाद पहली बार गिरिजा कार्यकर्ताओं के बीच, बोली निराशा छोड़ इस मिशन पर काम कीजिए | dr. Girija Vyas-rajasthan congress-udaipur congress-udaipur | Patrika News

हार के बाद पहली बार गिरिजा कार्यकर्ताओं के बीच, बोली निराशा छोड़ इस मिशन पर काम कीजिए

locationउदयपुरPublished: Dec 20, 2018 11:38:26 am

Submitted by:

Mukesh Hingar

www.patrika.com/rajasthan-news

dr. Girija Vyas-rajasthan congress-udaipur congress-udaipur
उदयपुर. शहर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में शहर कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. गिरिजा व्यास ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार जताया। बैठक की बड़ी बात यह थी कि गिरिजा के अलावा शहर अध्यक्ष गोपाल शर्मा व कांग्रेस नेता केके शर्मा के अलावा किसी पदाधिकारी ने अपनी बात नहीं रखी। बैठक में जोर दिया गया कि सिर्फ आभार जताने के लिए ही बैठक रखी गई है।
READ MORE : video : राफेल डील को लेकर उदयपुर में भाजपा ने साधा कांग्रेस पर निशाना, राहुल गांधी पर दागे सवाल..

अशोक नगर स्थित विज्ञान समिति सभागार में हुई बैठक में डॉ. व्यास ने कहा कि उदयपुर शहर में मिली हार से कार्यकत्र्ता में थोड़ी निराशा हो सकती है लेकिन इस निराशा को खुशी में बदलने के लिए हम हार को भूलाकर लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिये जी जान से जुट जाए। बैठक में प्रदेश सचिव पंकज कुमार शर्मा, दिनेश श्रीमाली, पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा, पूर्व विधायक त्रिलोक पुर्बिया, कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख आदि उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो