उदयपुर

घने कोहरे ने रोका रास्ता, थमी जिंदगी की रफ्तार

कोहरे की वजह से सड़क मार्ग सूने नजर आए

उदयपुरJan 19, 2020 / 02:04 am

Pankaj

घने कोहरे ने रोका रास्ता, थमी जिंदगी की रफ्तार

मेनार . पिछले दिनों में हुई मावठ की बारिश के बाद मौसम का मिजाज अब पूरी तरह से बदल गया है। क्षेत्र शनिवार को पूरी तरह से कोहरे की चपेट में आ गया। इससे उदयपुर-चितौड़ हाईवे और अन्य मार्गो की रफ्तार तो थमी ही। वहीं, आम जिंदगी भी मानो पटरी से उतर गई। कोहरे की वजह से सड़क मार्ग सूने नजर आए।
इधर, उपखण्ड क्षेत्र सहित बर्ड विलेज मेनार में शनिवार को अलसुबह छाये घना कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। गलन भरी ठंड और शीतलहर से धूप बेअसर रही। घने कोहरे से वाहनों को दिन में भी हेड लाइट जलाकर चलना पड़ा। शनिवार न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज हुआ ही अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई जो 21 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। घने कोहरे की चादर से विजिबिलिटी शून्य रही।
सर्द हवाओं का दौर जारी

धरियावद क्षेत्र के आसमान में दिनभर बादल छाए रहे सर्द हवाओं के चलते वातावरण में ठंडक व्याप्त रही जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे पूर्व अलसुबह वातावरण में कोहरा छाए रहने से वाहनचालकों को आवाजाही में परेशानी हुई। जगह-जगह ग्रामीण अलाव तापते दिखाई दिए।
दोपहर बाद निकला सूरज
भटेवर क्षेत्रो में मौसम के एक बार फिर से करवट लेने के बाद गांवो में ठंड का प्रकोप और तेज हो गया। भटेवर से होकर गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 76 पर बदले मौसम की वजह से दिनभर सड़को पर घना कोहरा छाया रहा। इसके साथ ही नवानियां, कीकावास, तारावट, करणपुर, ढावा, दरोली, मोड़ी गांवों में भी सुबह-शाम घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से दोपहर बाद सूर्य देवता के दर्शन हुए। क्षेत्र में लोग जगह-जगह अलाव को घेरकर बैठे नजर आ रहे हैं।

Home / Udaipur / घने कोहरे ने रोका रास्ता, थमी जिंदगी की रफ्तार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.