scriptकिसान बनवा रहे खुद का गैस सयंत्र | Farmers are making their own gas plant | Patrika News

किसान बनवा रहे खुद का गैस सयंत्र

locationउदयपुरPublished: Mar 21, 2021 07:37:42 pm

Submitted by:

surendra rao

बढ़ते गैस के दामों से परेशानी

Farmers are making their own gas plant

किसान बनवा रहे खुद का गैस सयंत्र

भीण्डर.(उदयपुर). जिले के भींडर के समीप सालेडा गांव के किसानों ने आए दिन बढ़ते गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों से परेशान होकर अपने घर पर ही खाना पकाने के लिए एलपीजी के सामान गोबर से उत्पन्न होने वाली बायोगैस के संयत्र का निर्माण करवा रहे हैं।
सालेड़ा गांव के किसान रतन लाल जणवा ने जब से बायोगैस तकनीकी के बारे में सुना तब से ठान लिया की वे संयत्र लगवाएंगे। उन्होंने उदयपुर स्थित महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय के बायोगैस विकास एवं प्रशिक्षण केंद्र पर संपर्क कर एक बायोगैस सयंत्र का निर्माण करवा रहे हैं। बायोगैस विकास एवं प्रशिक्षण केंद्र ने रतन लाल के साथ मिल कर एक दस दिवसीय मेसन प्रशिक्षण शिविर गुरुवार से प्रारम्भ किया ताकि आस पास के कारीगरों को इसके निर्माण के बारे मे जान सके।
भारत सरकार देती है अनुदान : बायोगैस विकास एवं प्रशिक्षण केंद्र से आए मास्टर मेसन किशन सरगरा के अनुसार एक 2 घन मीटर क्षमता वाले बायोगैस सयंत्र में प्रतिदिन 4 से 5 पशुओं के गोबर की जरूरत होती है। जिससे 7 से 8 सदस्यों के परिवार का सुबह शाम का खाना आसानी से बनाया जा सकता है। इसमें अनुदान भी मिलता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो