scriptफतहसागर : साल में दूसरी बार खुले गेट, नजारा देखने उमड़े पर्यटक | Fatehsagar Udaipur again gate open | Patrika News

फतहसागर : साल में दूसरी बार खुले गेट, नजारा देखने उमड़े पर्यटक

locationउदयपुरPublished: Nov 24, 2021 07:15:35 pm

Submitted by:

Pankaj

फतहसागर के गेट खोलने पहुंचे कलक्टर

फतहसागर : साल में दूसरी बार खुले गेट, नजारा देखने उमड़े पर्यटक

Fatehsagar Udaipur again gate open

उदयपुर. फतहसागर झील के गेट एक बार फिर खोले गए। साल में यह दूसरी बार का मौका है, जब फतहसागर के गेट खोले गए हैं। जिला कलक्टर चेतन देवड़ा बुधवार को फतहसागर झील के गेट खोले। बुधवार सुबह 9.15 बजे एक-एक कर जैसे ही फतहसागर के चारों गेट खुले तो हर कोई इस नजारे को अपनी यादों में हमेशा के लिए कैद करता नजर आया। कलक्टर देवड़ा ने इस अवसर पर कहा कि मैं बहुत किस्मतवाला हूं, जो मेरे कार्यकाल में डेढ़ साल में तीसरी बार फतहसागर के गेट खोलने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है। यह बहुत खुशी की बात है कि इस साल डेढ़ माह के अंतराल में दूसरी बार फतहसागर छलका है। यह निश्चित रूप से हम सब के लिए, उदयपुरवासियों के लिए बहुत खुशी का पल है।
नई ऊर्जा, नई खुशी का संचार
कलक्टर देवड़ा ने कहा कि उदयपुर अपनी झीलों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। यह पर्यटन नगरी है। पूरी दुनिया में उदयपुर का एक अलग मुकाम है। जब फतहसागर भरता है तो उदयपुरवासियों में एक नई ऊर्जा, नई खुशी का संचार होता है। फतहसागर को उदयपुर की लाइफलाइन कहा जाता है। यह झील जब भरती है, तो उदयपुरवासियों की खुशियां परवान पर होती है। इससे पहले विधि-विधान के साथ कलक्टर ने फतहसागर की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर राजसमंद जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल, यूआईटी सचिव अरूण कुमार हसीजा, जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता भुवन भास्कर, अधीक्षण अभियंता ऋषभ कुमार जैन, अधिशासी अभियंता कैलाश कुमार जैन, सहायक अभियंता जीवनराम मीणा, कनिष्ठ अभियंता जगदीश डांगी मौजूद रहे।
पर्यटन को मिला बूस्टर डोज
फतहसागर अपनी नैसर्गिक खूबसूरती के लिए दुनियाभर में मशहूर है। कोरोना के केस कम होने के बाद पाबंदियों में छूट मिलने के साथ ही फतहसागर के छलकने से पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होना तय है। दिवाली पर भी रिकॉर्ड संख्या में पर्यटक उदयपुर आए थे। अब लेकसिटी सर्दियों की छुट्टियों और नए साल के जश्न के लिए पर्यटकों की मेजबानी के लिए तैयार है। ऐसे में फतहसागर के गेट खुलना पर्यटकों और शहरवासियों के लिए सौगात है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो