scriptफिर मानवता शर्मसार, फ्लश में बहाया कन्या भ्रूण | female fetus flushed in toilet by unknown, female foeticide in udaipur | Patrika News

फिर मानवता शर्मसार, फ्लश में बहाया कन्या भ्रूण

locationउदयपुरPublished: Apr 21, 2016 01:03:00 pm

Submitted by:

madhulika singh

उदयपुर में बुधवार को एक बार फिर से ऐसी घटना हुई जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया। किसी ने कन्या भ्रूण को शौचालय के फ्लश में बहा दिया।

सूरजपोल स्थित रंग भवन के पीछे एक मकान के शौचालय में कन्या भ्रूण मिला। भ्रूण को डब्ल्यूसी में डाल फ्लश चलाकर बहा दिया गया था। 

बुधवार सुबह जब शौचालय बंद हो गया तो सफाई के दौरान भ्रूण का पता चला। भ्रूण को देखकर वहां मौजूद सभी चौंक उठे। मानवता को शर्मसार करने वाले इस घटना पर सूरजपोल थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया। 
बेटे की शादी की कार्ड पर दिया बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश 

पुलिस ने बताया कि अशोका सिनेमा के सामने रंग भवन के पीछे चन्द्रशेखर कुमावत का मकान है। मकान के भूतल और द्वितीय मंजिल पर किराएदार रहते हैं। भूतल पर ही दो शौचालय हैं, जो खुले ही रहते हैं। मंगलवार रात को किसी ने कन्या का भ्रूण डाल, पानी से बहा दिया।
वे उसे छोड़ गए नर्सरी वार्ड में, क्योंकि वो बेटी है…बस…

शौचालय के बंद होने पर सुबह सफाई करवाई तो भ्रूण निकला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को एमबी चिकित्सालय के मुर्दाघर में रखवाया। चिकित्सकों ने बताया कि भ्रूण करीब पांच माह का था। रात में ही उसे डालकर फेंका गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद भ्रूण का निस्तारण करवाया। 
उदयपुर की अन्य खबरों के लिए लाइक करें हमारा Facebook पेज, आप हमें Twitter पर फॉलो भी कर सकते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो