उदयपुर

पहले देश से माफी मांगे फिर दिल से अपनाए गांधी को: गहलोत

– हम राष्ट्रवादी भी हैं और मानवतावादी भी

उदयपुरOct 07, 2019 / 01:33 pm

Bhuvnesh

पहले देश से माफ ी मांगे फि र दिल से अपनाए गांधी को: गहलोत

भुवनेश पण्ड्या/उदयपुर. प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को उदयपुर दौरे के दौरान पूरी लय में नजर आए। गहलोत ने यहां पत्रिका से बातचीत में भाजपा, संघ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि देश में भय का माहौल है, उसे दूर करें। केवल महात्मा गांधी के पोस्टर लगाने से क्या होगा। पहले वे देश से माफ ी मांगे और बाद में दिल से गांधी को अपनाए। उन्होंने कहा कि 70 साल तक गांधी का नाम भी नही लिया । उनके विचारों का भी सम्मान कीजिये। लोकतंत्र में आजादी की अभिव्यक्ति की पैराकारी करें ना की देश के लोगों को डराए। देश में राष्ट्रवाद का छद्म व भ्रम का माहौल बना रखा हैए हम राष्ट्रवादी भी हैं और मानवतावादी भी हैं।
—-
गांधी जयन्ती को एक वर्ष बढ़ाया
गहलोत ने कहा कि राजस्थान में 150 वीं गांधी जयन्ती पर एक वर्ष बढ़ाया गया है। केंद्र सरकार से आग्रह करता हूं कि वे भी एक वर्ष बढ़ाए। उन्होंने कहा कि देश में भय का माहौल है। एक और गांधी का नाम लेते हो और 60 वर्ष तक गांधी का नाम ही नहीं लिया, ना ही सरदार पटेल को स्वीकार किया। भाजपा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति के लिए उन्होंने गांधी व सरदार पटेल को भी अपना लिया है। गहलोत ने कहा कि भाजपा व प्रधानमंत्री अब देश से माफ ी तो मांगे कि पहले तो नहीं माना, लेकिन अब मानने लगे है। गहलोत ने कहा कि केवल बोलने से नहीं बल्कि दिल से गांधी को मानना होगा। कांग्रेस की तरह पदयात्राएं करने, प्रचार-प्रसार करने से काम नहीं चलेगा। देश में हिंसा रुकनी चाहिए। उन्होंने स्वीकारा कि पूरे देश की तरह राजस्थान में भी भय का माहौल है। इसलिए हम गांधी की 150 वीं जयन्ती को एक वर्ष बढ़ाया हैए हम लोगों को बताना चाहते है कि गांधी का संदेश आम लोगों तक पहुंचे।
—–
ये भी बोले गहलोत

– विचारधारा और पॉलिसी की लड़ाई: गहलोत ने कहा कि मोदी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं हैए केवल विचारधारा और पॉलिसी की लड़ाई है।
– कम बोलने वाले मनमोहन प्रेस कॉन्फ्रेंस करते थे, भाजपा के नेता प्रेस से दूरी बनाते हैं, वे बोलते बहुत हैं, लेकिन प्रेस कांन्फ्रें स नहीं करते या प्रेस से कतराते हैं।
– देश के आर्थिक हालात खराब हैं, दो करोड़ नौकरियों का वादा किया था, जो केवल जुमला बनकर रह गया है। नौकरियां मिलने के बजाय जा रही है।

……
बातचीत में बोले गहलोत

पत्रिका से बातचीत में गहलोत ने कहा कि जहां बारिश से नुकसान हुआ है, फ सले खराब हुई हैं, वहां सरकार पूरा सहयोग करेगी। फ ोरेस्ट के 36 हजार पट्टों को पिछली सरकार ने निरस्त कर दिए थे, हम उन्हें फि र से देने जा रहे हैं। केवल साढ़े तीन हजार लोगों के बकाया हैं, बाकि प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। तीन कोचिंग सेन्टर सागवाड़ा, उदयपुर और जयपुर में बना रहे हैं ताकि प्रतिभावान बच्चे आगे बढ़ सके। 50 सॉलर लिफ्ट सिंचाई के लिए टीएसपी में शुरू कर रहे हैं। आज ना केवल देश बल्कि पूरी दुनिया में राजस्थान सोलर में सिरमौर बन सकता है। हमारे पास जमीन की इतनी उपलब्धता है कि हम अव्वल आ सकते हैं। उन्होंने ईश्वर का शुक्रिया करते हुए कहा कि इस बार बारिश ठीक होने से पानी की समस्या दूर हो गई है। टीएसपी क्षेत्र में विवाह करके बाहर से आने वाली महिलाओं को टीएसपी क्षेत्र के लाभ मिलेंगे। इस पर नीतिगत निर्णय हो चुका है। नरेगा के रुके हुए काम पूरे करेंगेए जो राशि अटकी हुई है उसे मिलेगी। नई सरकार से जो लोगों को अपेक्षाएं है उसे पूरी करने के लिए कलक्टर को निर्देश दिए गए हैं।
—-
छदम राष्ट्रवाद देश के लिए खतरनाक

देश के माहौल को बदला जा रहा है, छदम राष्ट्रवाद के नारे से लोगो को असली मुद्दे से दूर रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोई यदि अपनी बात करता है तो उसे राष्ट्रद्रोही करार दिया जाता है। देश किस दिशा में जा रहा है। क्या आम आदमी अपनी बात नहीं कह सकता। ये सोचनीय है कि लोगों में घबराहट है।
सेना का पराक्रम किसी से छुपा नही

सेना का केवल अपने प्रचार के लिए इस्तेमाल करना गलत है। सेना ने तो पहली बार पराक्रम थोड़ी दिखाया है, जबकि पहले भी उसने अपना शौर्य दिखाया है। उन्होंने बांग्लादेश की अपनी यादे भी ताजा करते हुए कहा कि देश की सेना पहले से ही पराक्रमी है। हमारी 1971 की शानदार जीत सभी जानते हैं। लोगों को केवल राष्ट्रवादी व धर्म की बातें कर भरमाया गया है, सरकारें समय-समय पर बदलती रहती है। लेकिन हमारी लड़ाई पॉलिसी पर है।
– नगर निगम चुनावों को लेकर अभी मंथन चल रहा है कि इसे प्रत्यक्ष करवाया जाए या अप्रत्यक्ष।
– गुटखे पर रोक को लेकर गहलोत ने कहा कि हमने पूर्व सरकार में गुटखे वाले जर्दे पर बैन किया था, लेकिन अभी जो निर्णय है। वह शुद्ध के लिए युद्ध वाला है। गुटखा में पडऩे वाले केमिकल व अन्य पदार्थो को देख रहे है कि यदि ये गुटखे में पाया गया तो इसे बैन करेंगे।
समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए मिला पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल

भूखंड आवंटन में आ रही समस्याओं को लेकर पत्रकारों का प्रतिनिधि मंडल लेकिसिटी प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रतापसिंह राठौड़ की अगुवाई में मुख्यमंत्री से मिला। मुख्यमंत्री ने जल्द ही समस्याओं का समाधान कर भूखंड आवंटन करवाने का आश्वासन दिया।
—-

पहुंचने पर स्वागत

इससे पूर्व गहलोत रविवार सायं उदयपुर के रेलवे ट्रेनिंग स्थित हेलीपेड पहुंचे। हेलीपेड पर पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया एवं हीरालाल दरांगी, समाजसेवी लालसिंह झाला, गोपाल शर्मा, विवेक कटारा, पंकज शर्मा, नीलिमा सुखाडिय़ा, मधुसूदन शर्मा, शैलेन्द्र पंड्या, पूर्व जिला प्रमुख छगनलाल जैन ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान जिला कलक्टर आनन्दी, जिला पुलिस अधीक्षक कैलाश चन्द्र विश्नोई, जिला परिषद सीईओ कमर चौधरी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
—-

की जनसुनवाई…सुनी समस्याएं

मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों के अभाव अभियोग भी सुने। यहां विभिन्न संगठनों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, जनजाति क्षेत्रीय विकास राज्यमंत्री अर्जुनसिंह बामनिया मौजूद थे। इस मौके पर संभागीय आयुक्त विकास एस भाले, आईजी बिनीता ठाकुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Hindi News / Udaipur / पहले देश से माफी मांगे फिर दिल से अपनाए गांधी को: गहलोत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.