scriptफूलों से महकी फतहसागर की पाल | flower show fatehsagar | Patrika News

फूलों से महकी फतहसागर की पाल

locationउदयपुरPublished: Dec 25, 2019 10:45:00 pm

फूलों से महकी फतहसागर की पाल
– पहले दिन शहरवासियों व पर्यटकों से गुलजार रही पाल

फूलों से महकी फतहसागर की पाल

फूलों से महकी फतहसागर की पाल

उदयपुर. नगर विकास प्रन्यास की ओर से जिला प्रशासन के सहयोग से फतहसागर की पाल पर १० दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ बुधवार को हुआ। प्रदर्शनी ३ जनवरी तक चलेगी। इसमें विभिन्न किस्मों के पुष्पों का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी में जगह – जगह सेल्फी पॉइंट बनाए गए। इस दौरान पाल पर पर्यटकों व शहरवासियों की भीड़ उमड़ी। प्रदर्शनी के दौरान रोज एक हजार पौधों का नि: शुल्क वितरण किया जाएगा। १० हजार पौधे वितरित होंगे।
क्रिसमस व सर्दी के अवकाश के चलते बुधवार को फतहसागर पाल पर पुष्प प्रदर्शनी में सुबह से शहरवासियों व पर्यटकों की भीड़ रही। पाल पर विभिन्न निजी संस्थानों की ओर से लगाए गए रंग- बिरंगें फूलों के साथ पर्यटकों ने सेल्फी ली व प्रदर्शनी व उदयपुर के यादगार पलों को कैमरे में कैद किया।
प्रदर्शनी का उद्घाटन संभागीय आयुक्त विकास एस. भाले ने किया। इस दौरान नगर विकास प्रन्यास सचिव अरुण कुमार हसीजा उपस्थित थे।
न्यास सचिव हसीजा ने बताया कि प्रदर्शनी में उदयपुर की प्रमुख नर्सरियों, औद्योगिक घरानों, होटल ग्रुप, शिक्षण संस्थाओं, सार्वजनिक निर्माण विभाग (उद्यान शाखा) एवं नगर निगम व शहर की करीब 60 संस्थानों की ओर से पुष्प प्रदर्शित किए गए है। प्रदर्शनी के संयोजक बी.एल. कोठारी ने बताया कि इस प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण केन्द्र 2 तितली (बटरफ्लाई) के साथ फू लों की सजावट है, जो सेल्फ ी पोइंट का केन्द्र बना हुआ है। वही प्रदर्शनी में वण्डर सीमेन्ट की ओर से पुष्प प्रदर्शनी के माध्यम से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं का सन्देश दिया जा रहा है एवं ई-कनेक्ट सॉल्यूशन (प्रकृति फार्म) की ओर से विभिन्न प्रकार की बोनसाई प्लान्ट्स लगाए गए है। प्रदर्शनी में विभिन्न प्रजातियों के प्लान्ट्स प्रदर्शित किए गए है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो