scriptउदयपुर में दिनभर छाया रहा कोहरा, मामूली बढ़ा तापमान | Fog In Udaipur, Udaipur Temperature | Patrika News

उदयपुर में दिनभर छाया रहा कोहरा, मामूली बढ़ा तापमान

locationउदयपुरPublished: Jan 16, 2020 02:27:35 pm

Submitted by:

madhulika singh

कोहरा छाने से धूप की किरणों में भी तेजी कम रही

udaipur weather
उदयपुर. शहर में बुधवार को कोहरा छाने से धूप की किरणों में भी तेजी कम रही। तापमान में बढ़ोतरी से लोगों को ठंड से राहत मिली।

डबोक स्थित मौसम कार्यालय के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले मंगलवार को क्रमश: 20.2 और 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अधिकत तापमान में जहां 1.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

75 प्रतिशत रही न्यूनतम आद्र्रता

मौसम कार्यालय में बुधवार को न्यूनतम आद्र्रता 75 और अधिकतम आद्र्रता 93 प्रतिशत दर्ज की गई। न्यूनतम आद्र्रता 75 प्रतिशत होने से वातावरण में कोहरे का असर अधिक दिखाई दिया। यह असर पूरे दिन रहा।

तापमान में उतार-चढ़ाव

तारीख … अधिकतम … न्यूनतम
10 जनवरी … 18.4 … 02.4

11 जनवरी … 21.0 … 04.4
12 जनवरी … 26.5 … 07.5

13 जनवरी … 24.4 … 13.6
14 जनवरी … 20.2 … 08.9
उदयपुर. सर्द मौसम में कोहरे से उड़ानों पर भी भारी असर पड़ रहा है। उदयपुर एयरपोर्ट पर आने-जाने वाली कई उड़ानों में देरी होने लगी है।
ये उड़ाने हुई लेट

एसजी 3784 उदयपुर-अहमदाबाद 2 घंटा
6 ई 6916 उदयपुर-हैदराबाद, एक घंटा 14 मिनट
एआई 644 उदयपुर-मुम्बई 45 मिनट
6 ई 2299 उदयपुर-दिल्ली 50 मिनट

—-
आने वाली

– एसजी 3783 अहमदाबाद-उदयपुर, दो घंटे 25 मिनट
– 6 ई 6915 हैदराबाद-उदयपुर, 1 घंटा 8 मिनट

– 6 ई 764 मुम्बई-उदयपुर, 58 मिनट
– एआई 643 मुम्बई- उदयपुर, 47 मिनट।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो