scriptअमरीका में दो बार हो चुका है जी-20 शिखर सम्मेलन | G-20 summit has been held twice in America | Patrika News

अमरीका में दो बार हो चुका है जी-20 शिखर सम्मेलन

locationउदयपुरPublished: Dec 01, 2022 09:14:35 am

Submitted by:

bhuvanesh pandya

– अगला शिखर सम्मेलन 2023 में भारत व 2024 में ब्राजील में होगा
– इससे पहले उदयपुर में हो रहा है जी-20 शेरपा सम्मेलन

अमरीका में दो बार हो चुका है जी-20 शिखर सम्मेलन

अमरीका में दो बार हो चुका है जी-20 शिखर सम्मेलन

भुवनेश पण्ड्या

जी- 20 शेरपा सम्मेलन उदयपुर में 4 से 7 दिसम्बर तक होगा, लेकिन इसके बाद जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी भारत करेगा। अब तक दुनिया के कई देशों को जी-20 शिखर सम्मेलन का अवसर मिल चुका है। संयुक्त राज्य अमरीका एक मात्र ऐसा देश हैं जहां दो बार शिखर सम्मेलन हो चुके हैं, इनमें पहला सम्मेलन वर्ष 2008 नवम्बर में वाशिंगटन डीसी में हुआ, जबकि तीसरा शिखर सम्मेलन भी संयुक्त राज्य अमरीका में हुआ, इसके लिए वहां के पिट्सबर्ग शहर को चुना गया था। अब आगामी वर्षों यानी वर्ष 2023 का शिखर सम्मेलन भारत में होगा तो 2024 में ये अवसर ब्राजील को दिया जाएगा। हालांकि इसके लिए ना तो शहर तय किए गए हैं, और ना ही तिथि।

————-

मेजबान देशों एवं मेजबान शहरों की जी-20 शिखर सम्मेलनों की सूचीजी-20 शिखर सम्मेलन तिथियां मेजबान देश आयोजन स्थल एवं मेजबान शहर

पहली नवंबर, 2008 संयुक्त राज्य अमरीका वाशिंगटन डीसी

दूसरी अप्रेल, 2009 यूनाइटेड किंगडम लंदन
तीसरी सितंबर, 2009 संयुक्त राज्य अमरीका पिट्सबर्ग

चौथी जून, 2010 कनाडा टोरंटो

5 वीं नवंबर, 2010 दक्षिण कोरिया सियोल

6ठी नवंबर, 2011 फ्रांस कांस

7वीं जून, 2012 मेक्सिको लॉस काबोस8 वीं सितम्बर 2013 रूस सेंट पीटर्सबर्ग
9वीं नवंबर, 2014 ऑस्ट्रेलिया ब्रिस्बेन

10वीं नवंबर, 2015 तुर्की एंटाल्या

11 वीं सितंबर, 2016 चीन हांग्जो12 वीं जुलाई, 2017 जर्मनी हैम्बर्ग

13 वीं नवंबर-दिसंबर, 2018 अर्जेंटीना ब्यूनस आयर्स14 वीं जून, 2019 जापान ओसाका
15 वीं नवंबर, 2020 सऊदी अरब रियाद

16 वीं अक्टूबर, 2021 इटली रोम

17 वीं 2022 इंडोनेशिया लाबुआन बाजो

18 वीं 2023 तिथियों की घोषणा नहीं भारत

19 वीं 2024 तिथियों की घोषणा नहीं ब्राजील
–————-

ये जी-20 शेरपा सम्मेलन थोड़ा अलग हैउदयपुर में होने वाला जी-20 शेरपा सम्मेलन जी-20 शिखर सम्मेलन से थोड़ा अलग है। ये आयोजन शिखर सम्मेलन से पहले होता है, जिसमें हर देश के वरिष्ठ अधिकारी, जिन्हें उस देश ने शेरपा बनाया है, वे हिस्सा लेते हैं, इसमें जो-जो महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे, उसकी समेकित रिपोर्ट शिखर सम्मेलन में रखी जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो