scriptगाजे-बाजे के साथ धूमधाम से किया गणपति बप्पा का विसर्जन | Patrika News
उदयपुर

गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से किया गणपति बप्पा का विसर्जन

5 Photos
6 years ago
1/5

- उदयपुर के भटेवर कसबे में विभिन्न स्थानों पर दस दिवसीय गणेशोत्सव में गाजे बाजे की धुन पर शौभायात्रा के साथ गणपति बप्पा का विसर्जन किया गया।

2/5

- भटेवर के थम्बवाड़ा, पुराना चौराया बस स्टैंड, ब्रह्मपुरी पीपल चौक व नागदा मोहल्ला में विराजित बप्पा के समक्ष शुभ मुहूर्त में विधिविधान से पूजा अर्चना के साथ हवन, पूर्णाहुति व विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया।

3/5

- इसके बाद सुसज्जित रथों में बप्पा की प्रतिमा को विराजित कर कसबे के विभिन्न मार्गों में शौभायात्रा निकाली गई। इस शौभायात्रा के दौरान ग्रामीण व युवाओ ने केसरिया रंग के भगवा धोती कुरता धारण कर रखे थे।

4/5

- इस दौरान गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे उद्घोष से भटेवर कसबा गूंज उठा। इसके बाद शौभायात्रा भटेवर के आमलिया तालाब पर पहुची। यहां पर गणपति बप्पा की प्रतिमाओं की विशेष पूजा अर्चना करने के साथ महाआरती की गई। इसी बीच गणपति बप्पा के जयकारों के साथ विधिवत प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

5/5

- वही महिलाएं व बालिकाएं पारम्परिक परिधानों में बप्पा के जयकारे लगाते हुए भजनों पर नृत्य करती हुई चल रही थी। शौभायात्रा का कसबे में जगह जगह पर गुलाल, अबीर और पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.