scriptएक माह में तीसरा शव, गुत्थी सुलझाना चुनौती | Get the third dead body in a month | Patrika News

एक माह में तीसरा शव, गुत्थी सुलझाना चुनौती

locationउदयपुरPublished: Nov 22, 2020 11:20:20 pm

Submitted by:

Pankaj

प्रतापनगर थाना क्षेत्र में मिला तीसरा शव, उदयसागर में मिले शव का हुआ पोस्टमार्टम

एक माह में तीसरा शव, गुत्थी सुलझाना चुनौती

एक माह में तीसरा शव, गुत्थी सुलझाना चुनौती

उदयपुर. प्रतानगर थाना क्षेत्र में एक माह में तीसरा शव शनिवार को मिला, जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। इसी तरह से दो शव पूर्व में भी मिले, जिनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। लिहाजा ये कहा जा सकता है कि प्रतापनगर थाना क्षेत्र ब्लाइंड मर्डर का केंद्र बनता जा रहा है। प्रतापनगर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीर देबारी गे्रड सेपरेटर के टी पॉइंट पर मिट्टी में दबा शव शनिवार को मिला। शव की हालत और एफएसएल की जांच के अनुसार शव हत्या करके फैंका गया है।
इसी तरह से बीते दिनों में सूखानाका क्षेत्र में अज्ञात का शव मिला था और इसके ठीक बाद उदयसागर में बोरे में शव डाला गया था। शनिवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम किया गया, जिसमें सामने आया कि गला दबाकर हत्या की गई थी। मृतक के गले पर भी निशान पाए गए। प्रतापनगर थाना पुलिस ने शनिवार को रेलवे लाइन पर मिले शव की पहचान को लेकर प्रयास शुरू किए हैं। इस संबंध में पुलिस ने मरने वाले का हुलिया और पहचान साझा की है।
प्रतापनगर थाना एक नजर
प्रतापनगर थाने का सर्कल अलग-अलग लम्बे चौड़े क्षेत्र में है। उदयपुर-चित्तौडग़ढ़ हाइवे और पिंडवाड़ा मार्ग इस क्षेत्र को कई हिस्सों में बांटते हैं। हाइवे पर हादसों के साथ ही बाहरी लोगों की ओर से अनैतिक गतिविधियां भी आसान है। क्षेत्र में बिखरी हुई आबादी है, वहीं जंगली, पहाड़ी क्षेत्र भी बहुतायत में है। ऐसे में आपराधिक गतिविधियां होना आसान है। प्रतापनगर थाना क्षेत्र में ही जहां उदयसागर झील है, वहीं आसपास में इंडस्ट्रीज एरिया भी होने से बाहरी श्रमिकों का ठहराव भी काफी है। ऐसे में आपराधिक गतिविधियां होने की आशंका बढ़ जाती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो