अम्बेरी पुलिया के यहां लहूलुहान हालत में खड़ी, लोगों से मदद मांगती युवती की पहली सूचना राजस्थान पत्रिका ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद चेती पुलिस ने संबंधित थाने से जाप्ता भेजा। पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात को अम्बेरी पुलिया के यहां लहूलुहान हालत में युवती के खड़ी होने की सूचना मिली। उसे अस्पताल पहुंचाया गया। युवती ने रिपोर्ट दी कि प्रतापनगर में रहने वाले डॉ. दीपक झारवाल ने उसके साथ मारपीट की।
लोग बनाते रहे वीडियो
खून से लथपथ मणिपुर की युवती सड़क पर मदद मांगती रही। वह आते-जाते वाहनों को रोककर अपनी पीड़ा सुना रही थी। कई लोग उसके वीडियो बनाते रहे, लेकिन मदद को आगे नहीं आए। राजस्थान पत्रिका ने देर रात पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। आखिर पुलिस पहुंची और युवती को अस्पताल पहुंचाया।

युवती को जबरन रोका
वह आरोपी को एक साल से जानती है। आरोपी ने अपरान्ह 3 बजे कॉल करके उसे बुलाया। गुडग़ांव से आरोपी के तीन दोस्त भी आए हुए थे। एक होटल में सभी ने पार्टी की। इसके बाद युवती जाने लगी तो आरोपी ने रोका। रात 11 बजे आरोपी दोस्तों के साथ ही कार में ले गया। युवती को उसके घर छोडऩे के बजाय उसे अम्बेरी की ओर ले गया। इस दौरान शारीरिक संबंध बनाने की मांग की। इनकार करने पर मारपीट करने लगा। कार से उतरकर जाने पर भी आरोपी दीपक ने रोका और मारपीट की। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने पीडि़ता के बयान लेते हुए कोर्ट में रिपोर्ट पेश की। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

वीडियो में बोल रही लड़की
युवती सड़क पर लोगों के सामने हाथ जोड़कर मदद मांग रही थी। इस दौरान उसने वहां से कार में गुजरे परिवार से मदद मांगी, उसी दौरान का वीडियो सामने आया है। वीडियो में लड़की बोल रही है कि वह आरोपी युवक को एक साल से जानती है। आरोपी ने पहले शराब पिलाई। फिर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। इनकार करने पर उसे मारा और बीच रास्ते में कार से उतार दिया। मदद मांगते हुए लड़की कह रही थी कि मैंने कुछ नहीं किया तो मेरे साथ ऐसा क्यों किया। आरोपी उसका पर्स भी ले गए, जिसमें मोबाइल और रुपए थे।

यह था मामला
लहूलुहान हालत में युवती के अम्बेरी पुलिया के यहां लोगों से मदद मांगने की जानकारी रात 12 बजे सामने आई। यहीं पर रात्रि गश्त कर रहे एक होमगार्ड ने युवती की मदद करने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना गई तो सुखेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। युवती को अस्पताल पहुंचाया।