उदयपुर

Rajasthan : गन्ने का रस निकाल रही युवती के साथ हादसा, एक शख्स की सूझबूझ से बची जान

Udaipur News : गन्ने का रस निकाल रही एक लड़की के बाल मशीन में फंस गया और उसके बालों के साथ सिर की त्वचा भी फट गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत स्थिर है।

उदयपुरApr 26, 2024 / 08:17 pm

Suman Saurabh

उदयपुर। गन्ने का रस निकालते समय एक लड़की के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। लड़की के बाल जूस निकालने वाली मशीन में फंस गया, जिससे उसके बालों के साथ-साथ सिर की चमड़ी भी फट गई। यह दर्दनाक हादसा उदयपुर के अंबा माता थाना इलाके में हुआ। घटना के बाद वोट देने निकले लोगों ने उनकी जान बचाई और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार दोपहर में अंबा माता थाना क्षेत्र में बूथ नंबर 112 के पास तनीषा माली गन्ने का रस निकाल रही थी। इस दौरान उसके सिर के बाल मशीन में फंस गए, सिर भी मशीन से टकराने वाला था, इस बीच लोगों की सूझबूझ से महिला की जान बची है। फिलहाल, अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

मतदान के लिए आए शख्स की सूझबूझ से बची जान

नागरिक सुरक्षा विभाग के जवान जयसिंह सरदार अंबा माता थाना क्षेत्र के बूथ नंबर 112 पर वोट डालने आए थे। वोट देने के बाद वह बूथ के बाहर बाइक स्टार्ट कर रहे थे। तभी देखा कि सामने ठेले पर गन्ने का रस निकाल रही युवती के बाल मशीन में फंस गए थे। किसी बड़े हादसे को भांपते हुए वह तुरंत दुकान की ओर भागे। सिर और बाल खींचकर उसकी जान बचाई। जयसिंह तुरंत घायल लड़की को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों की फौरन युवती का उपचार शुरू किया। जानकारी के मुताबिक, युवती खतरे से बाहर है।

यह भी पढ़ें

राजस्थान में दर्दनाक हादसा, क्रूजर और ट्रोले की टक्कर में एक ही परिवार के 5 लोगों सहित 6 की मौत

Hindi News / Udaipur / Rajasthan : गन्ने का रस निकाल रही युवती के साथ हादसा, एक शख्स की सूझबूझ से बची जान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.