script

देशी गाय का दूध बच्चों के लिए सर्वोत्तम

locationउदयपुरPublished: Feb 25, 2020 11:17:29 pm

संत गोपालानंद सरस्वती ने कहा, गो कथा में उमड़े भक्तजन

देशी गाय का दूध बच्चों के लिए सर्वोत्तम

देशी गाय का दूध बच्चों के लिए सर्वोत्तम

उदयपुर. टाउनहॉल मैदान में चल रही गो नन्दी कृपा कथा के तीसरे दिवस संत गोपालानंद सरस्वती ने कहा कि गाय का दूध पीने से बुद्धि का विकास होता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसी के साथ गो दुग्ध में केरोटिन नामक पदार्थ होता है, जो आलस्य को कम करके बुद्धि की तीव्रता को बढ़ाता है। इसीलिए गाय का दूध विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी है। गाय का साथ करने से बच्चा सतोगुणी बनता है। उसके तामसिक गुण समाप्त होते हैं। बच्चों के साथ उनके शिक्षक भी गाय का दुग्ध पानकर शिक्षा अध्ययन कराएं तो वे महापुरुषों जैसे शिष्य तैयार कर पाएंगे।
मीडिया प्रभारी नीलेश भंडारी ने बताया कि कथा के तीसरे दिन यजमान बंशीलाल तेली, लालचंद साहू, गोपाल साहू, दलीचंद इंदौरा, नारायण साहू, कैलाश साहू, कस्तूरी देवी साहू, मांगीलाल खींची, जगदीश तेली, दिलीप तेली ने पूजन किया। सांसद अर्जुनलाल मीणा, भारतीय किसान संघ जोधपुर प्रांत संगठन मंत्री हेमराज, गोविंद अग्रवाल, सुखलाल साहू ने भी आरती की। आयोजन समिति के बंशीलाल कुम्हार, सम्पत माहेश्वरी, कैलाश राजपुरोहित, बद्रीसिंह राजपुरोहित, प्रफुल्ल श्रीमाली, देवेंद्र साहू, ओमप्रकाश राठौड़, नीतूराज सिंह, जयप्रकाश शर्मा, अम्बालाल बंजारा मौजूद थे।

ट्रेंडिंग वीडियो