scriptमणिपुरी नृत्य में गोपीकृष्ण की लीलाओं से भक्तिमय हुई विरासत | Gopichrishna's devotional legacy in Manipuri dance | Patrika News

मणिपुरी नृत्य में गोपीकृष्ण की लीलाओं से भक्तिमय हुई विरासत

locationउदयपुरPublished: Apr 23, 2019 11:29:06 pm

Submitted by:

Sushil Kumar Singh

– 80 वर्षीय पद्मश्री दर्शना जावेरी की हुई दो प्रस्तुतियां

udaipur

मणिपुरी नृत्य में गोपीकृष्ण की लीलाओं से भक्तिमय हुई विरासत

उदयपुर. स्पिक मैके (सोसायटी फॉर द प्रमोशन ऑफ इण्डियन क्लॉसिकल म्यूजिक एण्ड कल्चरल एम्गस्ट यूथ) की ओर से विश्व नृत्य दिवस श्रृंखला में विरासत 2019 के तहत मंगलवार को पहली प्रस्तुति सैंट एंथनी स्कूल व दूसरी प्रस्तुति रॉकवुड हाईस्कूल में हुई।
चेप्टर चेयरपर्सन संजय दत्ता ने बताया कि दर्शना जावेरी ने कार्यक्रम की शुरुआत में मणिपुर नृत्य में प्रयुक्त होने वाले अंग संचलन, अभिनय दर्पण, नर्तन के भेद समझाते हुए 4 से 64 मात्रा का ज्ञान कराया। उसके बाद अनुसुया राय एवं मौसुमी ने युगल नृत्य से कृष्ण एवं गोपी के रूप में नृत्य प्रस्तुत किया। उसके बाद मणिपुरी में नृत, नृता, नाट्य में भेद भी बताए। मंदिरों में होने वाले नृत्य में लास्य स्त्रियों की ओर से किया जाने वाला एवं ताण्डव, पुरूषों की ओर से नृत्य में भेद बताते हुए पुंग चौलम को कलाबाजी के साथ महिला कलाकार सुरवाला, सुष्मिता ने पुंग वादन से दर्शकों का मन जीता।
चैप्टर कोर्डिनेटर डीके गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के अंत में माखन चोरी एवं संकीर्तन नृत्य पेश किया। वहीं साथी कलाकारों के रूप में अनुसुया रॉय, सुरबाला देवी, सुष्मिता, मौसुमी एवं पुंग वादन में ब्रेजेन सिंह ने साथ दिया। विलियम डिसूजा एवं दीपक शर्मा ने स्पिक मैंके एवं कलाकारों का स्वागत किया। विलियम डिसूजा व जयसिंह पवार का विषेश योगदान रहा।
नृत्यांगना गौरी की प्रस्तुति आज
चेप्टर कोर्डिनेटर गुप्ता ने बताया कि बुधवार को विश्व प्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना गौरी दिवाकर की उदयपुर के विभिन्न विद्यालयों में प्रस्तुतियां होंगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो