scriptकटारिया का सवाल : एपीओ करते क्यों और एपीओ को वापस वहीं लगाते क्यों, कारण बताए सरकार | gulab chand kataria-udaipur-nagar nigam udaipur-rajasthan-assembly | Patrika News
उदयपुर

कटारिया का सवाल : एपीओ करते क्यों और एपीओ को वापस वहीं लगाते क्यों, कारण बताए सरकार

प्रदेश में सरकार बदलने के साथ ही विधानसभा rajasthan assembly में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया gulab chand kataria ने उदयपुर से जुड़े सवालों को विधानसभा में लगाया है। बड़ी बात यह है कि कटारिया ने उदयपुर नगर निगम के अपने भाजपा bjp बोर्ड से जुड़े कई सवाल रखे। उन्होंने सबसे अहम सवाल नगर निगम nagar nigam udaipur की भवन अनुमति शाखा में आने वाले आवेदनों को लेकर लगाए है। विधानसभा के 27 जून से शुरू हुए सत्र के दौरान उदयपुर शहर विधायक कटारिया ने भाजपा के नगर निगम बोर्ड की भवन अनुमति शाखा पर सवाल किए है।

उदयपुरJun 28, 2019 / 08:17 pm

Mukesh Hingar

मुकेश हिंगड़ / उदयपुर. प्रदेश में सरकार बदलने के साथ ही विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने उदयपुर से जुड़े सवालों को विधानसभा में लगाया है। बड़ी बात यह है कि कटारिया ने उदयपुर नगर निगम के अपने भाजपा बोर्ड से जुड़े कई सवाल रखे। उन्होंने सबसे अहम सवाल नगर निगम की भवन अनुमति शाखा में आने वाले आवेदनों को लेकर लगाए है।
विधानसभा के 27 जून से शुरू हुए सत्र के दौरान उदयपुर शहर विधायक कटारिया ने भाजपा के नगर निगम बोर्ड की भवन अनुमति शाखा पर सवाल किए है। कटारिया ने सरकार से पूछा कि भवन निर्माण की स्वीकृति के लिए वर्ष 2014 से जून 2019 तक किन-किन लोगों ने भवन निर्माण स्वीकृति के आवेदन प्रस्तुत किए, कटारिया ने आवेदन करने की तिथि, आवेदन स्वीकृत या अस्वीकृत करने की तिथि व कारण मांगे। कटारिया ने सवाल किया कि भवन अनुमति शाखा से स्वीकृति देने में अलग-अलग मापदंडों के अनुसार कार्यां का निस्तारण किया है, स्वीकृति देने या अस्वीकार करने के क्या नियम हैं एवं कितने दिनों की अवधि निर्धारित है? जिनको स्वीकृति नहीं दी उसके क्या कारण है। उन्होंने भवन अनुमति शाखा में पिछले पांच साल से कार्यरत अधिकारी व कर्मचारियों कब से कब तक कार्यरत है, इसकी जानकारी भी मांगी।

एपीओ कर दिया तो फिर क्यों लगाया
कटारिया ने पूछा कि भवन निर्माण शाखा में अधिकारियों को किस-किस अवधि के लिए निलंबित अथवा एपीओ रखा उनके नाम देते हुए बताए कि अधिकारियों को एपीओ क्यों किया और एपीओ करने के बाद पुन: उसी पद पर लगाने के क्या कारण है। उल्लेखनीय है कि नगर निगम में सरकार ने पिछले दिनों इंजीनियरों व एटीपी सहित कुछ कार्मिकों एपीओ कर दिया था और अब उनको वापस नगर निगम में लगा दिया गया है।

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में विलंब का कौन जिम्मेदार
कटारिया ने स्मार्ट सिटी के तहत कौनसी परियोजनाएं वर्तमान में अधूरी हैं, इन पर 30 जून 2019 तक परियोजनावार कितना व्यय किया जा चुका हैं और कितना व्यय किया जाना शेष इसकी जानकारी मांगते हुए पूछा कि निर्धारित अवधि से विलम्ब के लिये जिम्मेदार कौन हैं? दोषियों के विरूद्ध सराकर ने अब तक क्या कार्यवाही की है?

शहर खुदा पड़ा है, जनता परेशान है
कटारिया ने एक सवाल में पूछा कि सीवरेज लाइनों के कारण खोदी गई सडक़ों की मरम्मत नहीं होने से सम्पूर्ण शहर खुदा पड़ा है, जिससे जनता को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, सरकार ने क्या किया है?

ये सवाल भी किए
– उदयपुर में झील निषेध क्षेत्र में पिछले 10 वर्षों में कितनी भव्य इमारतें, होटल, व्यावसायिक एवं भवनों का निर्माण हुआ है? इनमें से कितने वैध एवं कितने अवैध निर्माण है?
– स्थानीय निवासी जो झील निषेध क्षेत्र में निवास करते हैं, उन्होंने अपने परिवार की आवश्यकता के लिए एक -दो कमरे बनाना भी मुमकिन नहीं है, जबकि इन विशाल भवनों का निर्माण बिना किस स्वीकृति एवं न्यायायोचित आधार के हुआ है, ऐसे अवैध निर्माण के लिए कौन जिम्मेदार है और उन पर क्या कार्रवाई की है।

Home / Udaipur / कटारिया का सवाल : एपीओ करते क्यों और एपीओ को वापस वहीं लगाते क्यों, कारण बताए सरकार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो