scriptगुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित गुरुमत समागम आज से | Gurmat Samagam dedicated to the 550th Prakash Parv of Guru Nanak Dev | Patrika News

गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित गुरुमत समागम आज से

locationउदयपुरPublished: Nov 23, 2019 11:06:03 am

गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित गुरुमत समागम आज से
सुणी पुकार दातार प्रभ, गुरु नानक जग माहे पठाया

गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित गुरुमत समागम आज से

गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित गुरुमत समागम आज से

उदयपुर. गुरुनानक देवजी के ५५०वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में दो दिवसीय गुरुमत समागम ईशर न्यास बरातघर में शनिवार से धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान शबद- कीर्तन होंगे। गुरुद्वारा सचखंड दरबार के प्रवक्ता रविन्द्र पाल सिंह कप्पू ने बताया कि शनिवार सुबह 9.30 बजे गुरु ग्रन्थ साहिबजी को गुरुद्वारे से ईशर न्यास बरातघर तक ले जाया जाएगा। इस दौरान समाज के लोग नंगे पैर ग्रन्थ साहब के आगे झाड़ू से सफ ाई करते हुए चलेंगे। इस अवसर पर शबद कीर्तन करते हुए वाहेगुरु का सिमरन करते हुए बरातघर में गुरुग्रन्थ साहिब जी का प्रकाश ज्ञानी अजीत सिंह की ओर से किया जाएगा। अध्यक्ष धर्मवीर सिंह सलुजा ने बताया कि सुबह 10.30 से 10.45 बजे तक उदयपुर के रागी जत्था सरदार महेन्द्र सिंह व उसके बाद 10.45 .बजे से 11.30 बजे तक जसवंत सिंह परवाना लुधियाने वाले गुरुनानक देवजी के जीवन पर कथा वाचन करेंगे। उसके बाद 11.30 से 12.45 बजे तक हजूरी रागी दरबार साहेब दलबीर सिंह अमृतसर का रागी जत्था शबद कीर्तन करेगा। 12.45 से 2.00 बजे तक औंकार सिंह ऊना वाला रागी जत्था शबद कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे। शबद कीर्तन की समाप्ति के बाद गुरु का अटूट लंगर वरतेगा। सचिव दशनीत सिंह ने बताया कि रात को दिवान शाम ६.३० बजे से ज्ञानी अजीत सिंह रहरास सहाब का पाठ करेंगे। वही 6.45 रात 9 बजे से 10.15 तक रागी जत्थें शबद कीर्तन व कथा करेंगे। रात 9.30 से गुरु का अटूट लंगर वरतेगा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो