scriptबजरंग बली के जन्‍मोत्‍सव पर उदयपुर में यूं झूूूूमे भक्‍त.. न‍िकाली शोभायात्रा, देखें तस्‍वीरें | Patrika News
उदयपुर

बजरंग बली के जन्‍मोत्‍सव पर उदयपुर में यूं झूूूूमे भक्‍त.. न‍िकाली शोभायात्रा, देखें तस्‍वीरें

9 Photos
6 years ago
1/9

जागृत हनुमान मंदिर में धराया गया छप्‍पन भोग

2/9

मंशापूर्ण हनुमान मंदिर में जहां छप्पनभोग धराया गया। वहीं हेमराज राष्ट्रीय व्यायामशाला में प्रसादी और भजन संध्या का आयोजन हुआ। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद प्राप्त किया।

3/9

हनुमान जयंती के अवसर पर न‍िकाली गई शोभायात्रा में तलवारबाजी का करतब द‍िखाते हुए

4/9

हनुमान जयंती को लेकर बदनोर की हवेली स्थित मंशापूर्ण हनुमान मंदिर में सुबह अखंड रामायण पाठ का समापन हुआ। इसके बाद प्रभु का अभिषेक किया गया। इसके बाद हजारों भक्तों की मौजूदगी में पाग महोत्सव हुआ। प्रभु की पाग के साथ शोभायात्रा निकाली गई।

5/9

प्रभु की पाग की बग्घी के आगे जहां पुरुष चल रहे थे। वहीं पीछे महिलाएं कलश लिए और भजन गाते हुए चल रही थी। शोभायात्रा के मार्ग में जगह-जगह पहलवानों ने करतब दिखाए। वहीं शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

6/9

शोभायात्रा में सबसे आगे हाथी चल रहा था। इसके पीछे कई अश्व बैंड की धुन पर नाच रहे थे। ऊंट गाडिय़ों में धार्मिक झांकियों के साथ ही हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।

7/9

शोभयात्रा में अखाड़ा प्रदर्शन भी हुआ

8/9

शोभयात्रा में अखाड़ा प्रदर्शन करते हुए

9/9

फतह स्कूल स्थित निरंजन बालाजी मंदिर में सुबह से विविध अनुष्ठान हुए। शाम को महाआरती हुई। इसके साथ ही भजन संध्या और महाप्रसादी भी हुई। मंदिर में देर रात तक श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ रही।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.