scriptभविष्य में हरियाली के लिए हमेंं अभी पौधरोपण करना होगा : सांसद जोशी | Harit Parisar Campaign Begins, Menar, Udaipur | Patrika News

भविष्य में हरियाली के लिए हमेंं अभी पौधरोपण करना होगा : सांसद जोशी

locationउदयपुरPublished: Jul 06, 2020 04:58:02 pm

Submitted by:

madhulika singh

हरित परिसर अभियान का आगाज

ped_lagao.jpg
मेनार. चितौड़गढ़ सेवा संस्थान की पहल पर हरित परिसर अभियान गुरु पूर्णिमा से प्रारंभ हुआ। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के केम्पस में संत चंद्र भारती के सानिध्य में संस्थान अध्यक्ष सांसद सी.पी.जोशी, विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या तथा डेयरी चेयरमैन बद्री लाल जाट ने पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की।
सांसद जोशी की पहल से इस माह सघन पौधारोपण कार्यक्रम किया जाएगा। इस अवसर पर संत चंद्र भारती ने पौधे का पूजन किया फिर सांसद जोशी एवं विधायक आक्या ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर सांसद जोशी ने कहा कि पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का प्रयास सब को मिलकर करना चाहिए। भविष्य में हरियाली हो उसके लिए वर्तमान में अधिक से अधिक पौधारोपण करना हमारा दायित्व है। संस्थान क्षेत्र में कई परिसर में पौधारोपण कर रहा है। वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में इसी माह में पौधरोपण किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व सभापति सुशील शर्मा, संस्थान के भरत माहेश्वरी, विनोद चपलोत, हर्षवर्धन सिंह रूद, रघु शर्मा, गौरव त्यागी, अनिल शिशोदिया, शान्ति लाल भराडिया, गोविंद गोपाल ईनाणी , प्राचार्य राकेश भट्टल, छात्र संघ अध्यक्ष देव किशन जाट, पूर्व अध्यक्ष गोविंद गुर्जर, उपाध्यक्ष कृतिका जोशी, महासचिव कमल प्रजापत, राजन माली आदि पर्यावरण स्नेही उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो