दिन व रात का पारा उच्चतम स्तर पर मौसम विभाग डबोक के अनुसार रविवार का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री दर्ज किया गया। ये इस सीजन का अब तक का सर्वाधिक तापमान है। एक ही दिन में पारा 2.9 डिग्री बढ़ गया। एक दिन पूर्व पारा 40.5 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो ये 27.6 डिग्री से. दर्ज किया गया। इसमें 0.2 की बढ़त हुई। रात का पारा भी अब तक के उच्चतम स्तर पर है। इससे पूर्व 16 अप्रेल का 27 डिग्री, 30 अप्रेल को 27.4 डिग्री से. पहुंचा था।
राजस्थान पर बना परिसंचरण तंत्र मौसम विभाग जयपुर के अनुसार वर्तमान में पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। इससे हवाओं के साथ नमी की मात्रा नहीं होने से आंधी-बारिश की संभावना काफी कम है। तीन मई को आखातीज से प्रदेश के मौसम में बदलाव होगा। तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। ऐसे में शादी के अबूझ मुहूर्त पर आमजन को राहत मिलेगी।
पिछले कुछ सालों मेें मई माह में अब तक का अधिकतम तापमान - वर्ष - तापमान डिग्री से. में2021 - 40.4 2020 - 40.32019 - 41.6 2018 - 42.42017 - 43.8