scriptउदयपुर शहर में ’50, पार सबसे ज्यादा, जिले में पांच लाख | Highest at 50 in Udaipur city, five lakhs in district | Patrika News

उदयपुर शहर में ’50, पार सबसे ज्यादा, जिले में पांच लाख

locationउदयपुरPublished: Feb 28, 2021 07:56:54 am

Submitted by:

bhuvanesh pandya

– शहर में 73220 लोग 50 वर्षीय या इससे अधिक उम्र वाले
– 20 दिन में पांच लाख से अधिक बुजुर्गों को टीके लगाना बड़ी चुनौती
– एंटी कोरोना वैक्सीन टीकाकरण का तीसरा चरण

get_ready_for_free_corona_vaccine_vaccination_will_start_from_march.jpg

शहर में 73220 लोग 50 वर्षीय या इससे अधिक उम्र वाले

भुवनेश पंड्या
उदयपुर. उदयपुर शहर में जिले के 50 या इससे अधिक उम्र के सर्वाधिक लोग हैं। इनकी संख्या 73 हजार 220 है। चिकित्सा विभाग मार्च माह में जिले के पांच लाख से अधिक 50 वर्ष या इससे ज्यादा उम्र वाले बुजुर्गों का एंटी कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण करेगा। इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी है, लेकिन 20 दिन में पांच लाख से अधिक बुजुर्गों का टीकाकरण बड़ी चुनौती होगा।
—–

जिले में इस ब्लॉक में इतने बुजुर्ग:

ब्लॉक- 50 वर्ष या इससे अधिक लोगों की संख्या – कुल जनसंख्या

बडग़ांव- 26403- 188590

भींडर- 47863- 341879

गिर्वा- 49000-350000

गोगुन्दा- 35223- 251593
झाड़ोल- 39714-283668

खेरवाड़ा- 33023- 235878

कोटड़ा- 33363- 238304

लसाडिय़ा- 12267- 87624

मावली- 43463- 310451

ऋषभदेव- 22260-159000

सलूम्बर- 43368- 309771

सराड़ा- 45628- 325917

उदयपुर शहर-73220- 523000

—-
जिले में कुल- 504795- 3605675

—–

होगा टीकाकरण: चिकित्सा विभाग इस बड़े टीकाकरण की तैयारी में जुट गया है। गत 23 फरवरी को राज्य सरकार ने वीसी के जकरण टीमों के चयन व प्रशिक्षण के निर्देश दिए हैं। इस पर सीएमएचओ डॉ दिनेश खराड़ी ने 27 फरवरी से 4 मार्च के बीच प्रशिक्षण रखा है। इसमें जिले भर में 2524 सेशन आयोजित कर टीके लगाए जाएंगे। इसमें सर्वाधिक सेशन 366 शहर के है।
—–

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो