script

हाइवे पर चलती कार के शीशे फोड़े, रुपए व मोबाइल लूटे, अब हुए गिरफ्तार …

locationउदयपुरPublished: Dec 02, 2018 01:03:10 pm

www.patrika.com/rajasthan-news

arrest

हाइवे पर चलती कार के शीशे फोड़े, रुपए व मोबाइल लूटे, अब हुए गिरफ्तार …

सुरेन्द्र सिंह राव/उदयपुर/ऋषभदेव. ऋषभदेव थाना पुलिस ने शनिवार को हाइवे लूट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया, वहीं दो अपचारी को डिटेन किया। सीआई पूरणसिंह राजपुरोहित ने बताया कि 27 नवम्बर की रात करीब 11 बजे विद्युत निगम का ठेकेदार बादींकुई दौसा निवासी लोकेश पुत्र जयसिंह गुर्जर अपने साथियों के साथ उदयपुर से ऋषभदेव जा रहा था। बिलख गड़ावत से पहले हाइवे पर कुछ आरोपियों ने उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंके। पत्थर से उनकी गाड़ी का कांच फूट गया था और ठेकेदार को चोटें आई। इस गाड़ी से पीछे आ रही जैन परिवार की कार के भी शीशे फोड़ दिए। कार रुकते ही आरोपियों ने उसमें सवार शुभम जैन से मारपीट कर पांच हजार, पेन कार्ड, कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस व प्रियांस जैन का मोबाइल लूट लिया।
READ MORE : VIDEO : राहुल गांधी के सर्जिकल स्ट्राइक वाले सवाल पर स्मृति ईरानी का जवाब सुनिए, बोली

वारदात के बाद पुलिस ने जांच के बाद बिलख कलावत फला आमली डूंगरी निवासी कांति उर्फ कांता पुत्र अनिल कुमार मीणा को गिरफ्तार किया तथा दो अपचारियों को डिटेन किया। आरोपी ने फरार साथियों के साथ कल्याणपुर में पेट्रोल पंप लूट का प्रयास व परसाद में लूट की वारदात करना स्वीकार किया है।

ट्रेंडिंग वीडियो