scriptमहज एक दिवस में पूर्ण नहीं होगी सार्थकता | hindi divas programme | Patrika News

महज एक दिवस में पूर्ण नहीं होगी सार्थकता

locationउदयपुरPublished: Sep 15, 2018 02:33:50 am

Submitted by:

Pankaj

सुविवि शिक्षा संकाय में हिन्दी दिवस पर हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं

hindi-divas-programme

महज एक दिवस में पूर्ण नहीं होगी सार्थकता

उदयपुर . सुविवि शिक्षा संकाय में हिन्दी दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। विभागाध्यक्ष डॉ. अल्पना सिंह ने कहा कि हिन्दी में रसानुभुति है। हिन्दुस्तान का अर्थ ही हिन्दी है। भावनाओं के उद्गार भी हिन्दी भाषा से ही प्रकट होते हैं। हिन्दी की सार्थकता मात्र एक दिवस से पूर्ण नहीं होगी। हिन्दी बोलने से ही गर्व की अनुभति होनी चाहिए। कार्यक्रम में डॉ. कुमुद पुरोहित ने विचार रखे। प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान सुनिता सेन, द्वितीय स्थान रूचिका ने पाया। इसी तरह अन्य स्पर्धा में प्रथम ललित पटेल, द्वितीय शिवानी एवं तृतीय स्थान मिनाक्षी रही।

वाद-विवाद प्रतियोगिता
चित्रकूटनगर स्थित रॉकवुड्स हाई स्कूल में शुक्रवार को हिन्दी दिवस पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। संस्था प्राचार्या नीरु टंडन ने बताया कि कक्षा तीसरी से बारहवीं तक के समूह में प्रतियोगिता हुई। निर्णायक डॉ. जयप्रकाश शाकद्विपीय, उपप्राचार्य जयसिंह थे। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

मनाया हिंदी दिवस
दिगम्बर जैन बालिका उमावि खेरादीवाड़ा में विभिन्न गतिविधियां हुई, जिसमें आशु भाषण, ‘बेटी-बचाओ बेटी पढ़ाओÓ विषयक निबंध, जल ही जीवन है विषयक वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। बदलते शहर में भाषा की विभिन्नता में हिन्दी भाषा की भूमिका पर विचार रखे। प्रधानाचार्य कला करनपुरीया ने हिन्दी का महत्व बताया।

हुई स्पर्धाएं
न्यू भूपालपूरा स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल में हिन्दी दिवस मनाया। हिन्दी भाषा आधारित वक्तव्य तुषार देवपुरा ने प्रस्तुत किया। सदनों के बीच कविता स्पर्धा हुई। निर्णायक ममता वर्मा व किरण खत्री थे। विजेताओं को निदेशिका अलका शर्मा, शिक्षा निदेशिका गीता नायर, प्राचार्य मनजीत सिंह संधू ने पुरस्कृत किया। संचालन विशीता व्यास ने किया।

हिन्दी का हो अधिकाधिक प्रयोग
एमपीयूएटी संघटक मात्स्यकी महाविद्यालय में हिन्दी दिवस समारोह हुआ। अधिष्ठाता डॉ. सुबोध शर्मा, डॉ. बी.के. शर्मा, डॉ. एम.एल ओझा ने विचार रखे। संचालन कविंद्र ने किया।


राजभाषा नियमों का पालन जरुरी
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की ओर से हिन्दी कार्यशाला का आयोजन हुआ। बागोर की हवेली में आयोजित कार्यशाला में राजभाषा विशेषज्ञ डॉ. जयप्रकाश शाकद्धिपीय ने हिन्दी की मूलभूत बातों की जानकारी दी। केन्द्र निदेशक फुरकान खान ने राज कार्य में हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग की जरुरत बताई। तनेराज सिंह सोढ़ा, के.एस. चुण्डावत, प्रवीण भटनागर ने विचार रखे।

रैली एवं कविता पाठ
आदिनाथ महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय सेक्टर-11 से रैली निकाली। छात्राध्यापिकाओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे दिए। संचालिका डॉ. रितु भटनागर ने रैली को रवाना किया। संचालन प्रतीभा टाक ने किया।

हिन्दी संवाद की भाषा
बीएन पीजी कॉलेज में हिंदी दिवस समारोह हुआ। वाद विवाद प्रतियोगिता हुई, जिसमें सामाजिक अपराधों की रोकथाम में कानून को असमर्थ बताया। डॉ. कमल सिंह राठौड़, डॉ. हुसैनी बोहरा, डॉ. माधवी राठौड़, डॉ. उर्मिला पुरोहित ने विचार रखे।

बताया हिंदी का महत्व
विद्या भवन गांधी शिक्षा अध्ययन संस्थान बडग़ांव में भी आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि साहित्य अकादमी अध्यक्ष डॉ. इन्दुशेखर तत्पुरूष थे। प्राचार्य डॉ. भगवती अहीर ने अभिनन्दन किया। डॉ. तत्पुरूष ने हिन्दी भाषा के विकास के बारे में जानकारी दी। मुख्य संचालन सूरज जैकब ने किया। अध्यक्षता अजय मेहता ने की। इधर, विद्या भवन रूरल इंस्टीट्यूट हिंदी विभाग की ओर से व्याख्यानमाला का आयोजन हुआ। सुविवि हिंदी विभाग के डॉ. नवीन नंदवाना, डॉ. सरस्वती जोशी, डॉ. रक्षा गोदावत, डॉ. मनोज राजगुरु ने विचार रखे।

कविता पाठ
गुरु नानक कॉलेज में हिंदी दिवस कार्यक्रम हुए। विभागाध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी ने बताया कि मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. एनएस राठौड़, विशिष्ट अतिथि प्राचार्य डॉ. अनुज्ञा पोरवाल थीं। प्राध्यापिका अनीता चौबीसा, डॉ. सिम्मी सिंह ने विचार रखे।

राजभाषा संगोष्ठी
भारतीय स्टेट बैंक ट्रेजरी शाखा में राजभाषा संगोष्ठी हुई। राजभाषा विशेषज्ञ डॉ. जयप्रकाश शाकद्वीपीय ने राजभाषा संबंधी संवैधानिक व्यवस्थाएं नियम, अधिनियम एवं प्रावधानों की जानकारी दी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो