scriptजिनालयों का इतिहास जानने के लिए पदयात्रा | History of Jain temples | Patrika News

जिनालयों का इतिहास जानने के लिए पदयात्रा

locationउदयपुरPublished: Jun 24, 2019 02:33:24 am

Submitted by:

Pankaj

‘एक कदम जिनालयों की ओर’ अभियान, पहले चरण में 12 मंदिरों की यात्रा, बच्चों में रहा विशेष उत्साह

History of Jain temples

जिनालयों का इतिहास जानने के लिए पदयात्रा

पंकज वैष्णव. उदयपुर . जैन सोशल ग्रुप स्वस्तिक की ओर से प्राचीन जिनालयों की देवदर्शन यात्रा करने की परिकल्पना के तहत रविवार को शहर के 12 मंदिरों की यात्रा की गई। जिसमें कई समाजजन परिवार सहित शामिल हुए। अध्यक्ष धीरज छाजेड़ ने बताया कि शहर और आसपास 75 से ज्यादा जैन मंदिर है। सदस्यों की ओर से दर्शन कर मंदिरों का इतिहास, महत्व जाना जा रहा है। भावी पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ा जा रहा है।
संजय धाकड़ ने बताया कि प्रथम चरण में सुबह 6 से 9 बजे तक पदयात्रा बड़ा बाजार, घंटाघर, जडिय़ों की ओल, मोती चौहट्टा स्थित प्राचीन जैन मंदिरों के दर्शन से की गई। मुख्य संयोजक महेंद्र कोठारी, सचिव सुनील गांग ने बताया कि जैन मंदिरों का इतिहास एवं पुरा वैभव समझने की इच्छा रखने वाले समाजजनों को जोड़ा जा रहा है। सभी जैन मंदिर 300 से 450 साल पुराने हैं। इनमें से शीतलनाथ मंदिर उदयपुर स्थापना के समय का बताया गया। उपाध्यक्ष अभय सांखला के अनुसार पदयात्रा के दौरान पुलिस दल, मेडिकल टीम मौजूद रही। मेवाड़ रीजन चेयरमैन आरसी मेहता, इंटरनेशनल डायरेक्टर रोशनलाल जोधावत ने सराहना की।

ट्रेंडिंग वीडियो