scriptसुखाडि़या विवि में बनेगा हॉकी का एस्ट्रो टर्फ मैदान | Hockey's astro turf ground to be built in Sukhadia University | Patrika News

सुखाडि़या विवि में बनेगा हॉकी का एस्ट्रो टर्फ मैदान

locationउदयपुरPublished: Jul 11, 2021 07:56:46 am

Submitted by:

bhuvanesh pandya

– अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के हॉकी का एस्ट्रो टर्फ

अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के हॉकी का एस्ट्रो टर्फ

अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के हॉकी का एस्ट्रो टर्फ

भुवनेश पंड्या
उदयपुर. सुखाडिया विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के हॉकी का एस्ट्रो टर्फ खेल मैदान बनाया जाएगा। निर्माण के लिए कुलपति प्रो अमेरिका सिंह के निर्देशन में तकनीकी कमेटी ने निरीक्षण किया। ओलम्पियन एवं अर्जुन अवार्डी अशोक कुमार ध्यानचंद की अध्यक्षता में गठित पाँच सदस्यों की कमेटी द्वारा एस्ट्रो टर्फ के निर्माण के लिए योजना बनाई गई। क्रीड़ा मण्डल के सचिव डॉ गिरिराज सिंह चौहान ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा हॉकी एस्ट्रो टर्फ की विस्तृत कार्य परियोजना के लिये ओलम्पियन अशोक कुमार ध्यानचंद की अध्यक्षता में पांच सदस्य कमेटी का गठन किया गया जिसमे हॉकी राजस्थान के उपाध्यक्ष महिपाल सिंह निम्बाडा, जिला खेल अधिकारी, शकील हुसैन, स्पोर्टस एण्ड टेक्निकल एडवाइजर , विक्रम सिंह, तथा हॉकी उदयपुर के सचिव, डॉ कुलदीप सिंह झाला, द्वारा हॉकी एस्ट्रो टर्फ को लेकर महाराणा भूपाल स्पोर्टस काम्पलेक्स में जमीन चिन्हित की साथ ही विस्तृत कार्य परियोजना तैयार की गई ।हॉकी उदयपुर के सचिव एवं डॉ कुलदीप सिंह झाला ने बताया वल्र्ड युनिवर्सिटी गेम्स को मद्देनजर रखते हुए विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय मापदंड का ब्लू हॉकी एस्ट्रो टर्फ तैयार करवाया जाना प्रस्तावित है साथ ही फ्लड लाईट की व्यवस्था का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है। कुलपति प्रो अमेरिका सिंह द्वारा उक्त प्रस्ताव की सराहना की तथा राष्ट्रीय खेल एवं खिलाडयि़ों का अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधा युक्त स्पोर्टस हास्टल के निर्माण हेतु आवश्यक प्रस्ताव तैयार पर सहमति प्रदान की गई ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो