scriptvideo : इस गांव की धुुलंंडी देखकर हर कोई डर जाता है, कहीं पर भी नहीं होती ऐसी अनोखी होली.. | Holi 2019, Holi Celebrations In Sarada, Udaipur | Patrika News

video : इस गांव की धुुलंंडी देखकर हर कोई डर जाता है, कहीं पर भी नहीं होती ऐसी अनोखी होली..

locationउदयपुरPublished: Mar 22, 2019 02:28:26 pm

Submitted by:

madhulika singh

इस गांव की धुुलंडी आसपास के क्षेत्रों में खतरनाक मानी जाती है।

sarada

video : इस गांव की धुुलंंडी देखकर हर कोई डर जाता है, कहीं पर भी नहीं होती ऐसी अनोखी होली..

गौतम पटेल/सराडा. होली के तीसरे दिन सराडा उपखंड क्षेत्र के सुरखंड का खेड़ा गांव में धुुलंडी का पर्व मनाया गया। गांंव की धुुलंडी की विशेषता यह है कि कहीं पर भी ऐसी धुुलंडी देखने को नहीं मिलती है। यहां गांव का हर व्यक्ति इसमें भाग लेता है। पूरे गांव में ढोल बजाते हुए युवा नाचते झूमते फाग गाते हुए एक दूसरे पर रंग उछालते हुए घर-घर जाते हैं। घर के हर सदस्य के साथ होली खेलते हैं। गांव की धुुलंडी देखकर हर कोई डर जाता है।
यहां के ग्रामीणों का कहना है कि होली के तीसरे दिन गांव में यह पर्व मनाया जाता है। रंग बिरंगे रंगों से खेलते हुए युवाओं के भाईचारे की झलक देखने को मिलती है। इस गांव की धुुलंडी आसपास के क्षेत्रों में खतरनाक मानी जाती है। होली के दिन ढूंढोत्सव के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मेहमानाेें के साथ यह पर्व विशेष रूप से खेला जाता है। लोगों का कहना है कि यदि किसी घर पर ढूंढोत्सव का कार्यक्रम है और मेहमान आ कर चले जाते हैं तो उस गांव में जाकर जिस गांव के रहने वाले हैं वहां से उठा कर ला कर उनके साथ होली खेलते हैं। जिस घर का इस मौके पर दरवाजा बंद मिलता है तो उस दरवाजे के आगे पीछे पूरा जाम लगा देते हैं। जब घरवाले उनको गुड़़ खिलाते हैं तब जाकर वह उठते हैं। इस कार्यक्रम में गांव के मौतबीर युवा महिलाएं सभी भाग लेते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो