scriptतीखी लगी धूप, रात में भी ठिठुरन से राहत | Hot sun, relief from chill even at night | Patrika News

तीखी लगी धूप, रात में भी ठिठुरन से राहत

locationउदयपुरPublished: Jan 22, 2020 01:57:22 am

Submitted by:

Pankaj

न्यूनतम तापमान 3.1 और अधिकतम 3.8 डिग्री बढ़ा

तीखी लगी धूप, रात में भी ठिठुरन से राहत

तीखी लगी धूप, रात में भी ठिठुरन से राहत

उदयपुर. बीते दिनों में बढ़ी ठिठुरन से राहत मिली है। मंगलवार को दिन में धूप तेज रही और रात में भी ठिठुरन से कुछ राहत मिली। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम, दोनों ही तापमान में बढ़ोतरी हुई है। न्यूनतम तापमान में 3.1 डिग्री तो अधिकतम तापमान में 3.8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। ऐसे में जहां दिन में सर्दी कम रही, वहीं रात को भी राहत महसूस की गई। डबोक स्थित मौसम कार्यालय के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.6 और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले सोमवार को अधिकतम 21.8 और न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस था।
उतर भारत में बर्फबारी होने से पश्चिमी विक्षोभ के चलते मेवल में भी असर दिख रहा है। क्षेत्र में कड़ाकें की ठंड पड़ रही है। रात सर्द होकर भारी मात्रा में ओस गिरने से सुबह खेतों में फसलों पर सफेद चादर और ओस की बूंदे ही नजर आती है। सुबह 9 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। धुंध व कोहरे के कारण नजदीक से भी साफ नहीं दिखा तो सडक पर चलने वाले वाहन चालकों को हेडलाईट जलाकर धीरे धीरे गुजरना पड़ा। वही खेतों में सिंचाई करने वाले किसानों को भी परेशानी रही। तो सूर्य की किरणें भी नजर नहीं आई। दिन में शीतलहर का प्रकोप रहा। कड़ाके की ठंड की वजह से पाला पडने की आशंका से किसान सिंचाई करने में लगे हैं लेकिन चिंतित भी है। इधर बचाव के लिए सुबह-शाम अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है वही गर्म व्यंजनों का सेवन बढ़ा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो