script

पति ने की दूसरी शादी तो पत्नी ने लगाया फंदा

locationउदयपुरPublished: Sep 07, 2018 02:14:17 am

एक लाख का भांजणा लेकर समझौता, पीहर पक्ष ने जताई हत्या की आशंका

husband-s-second-marriage-wife-s-suicide

पति ने की दूसरी शादी तो पत्नी ने लगाया फंदा

झाड़ोल . विवाहित के पति की ओर से दूसरी शादी कर लेने पर नाराजगी के चलते पहली पत्नी ने फांसी लगा ली। खेत पर विवाहिता का शव लटका मिला। जानकारी के अनुसार ओगणा थाना क्षेत्र के सलार निवासी दीपली पत्नी शंकरलाल वडेरा का शव फंदे पर लटका मिला। दोनों की शादी 6 साल पहले हुई थी। उनके तीन बच्चे भी हैं। हाल ही में शंकरलाल ने अन्य महिला से शादी कर ली। वह रिश्ते में दीपली की चचेरी बहन ही लगती है। इस पर दीपली ने विरोध जताया। शंकरलाल नहीं माना तो दीपली पीहर चली गई। शंकरलाल ने ससुराल उपला अम्बावा जाकर झगड़ा किया। आखिर बच्चों की वजह से दीपली पुन: ससुराल लौट आई। खेत पर काम करते हुए दीपली शौच के लिए गई, लेकिन वापस नहीं लौटी। पेड़ पर दीपली का शव लटका मिला। पुलिस उपअधिक्षक ओमप्रकाश चौधरी, उपखण्ड अधिकारी जितेन्द्र पाण्डे मौके पर पहुंचे। पीहर पक्ष ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा झाड़ोल सीएचसी में करवाया। ओगणा थाने पर पीहर और ससुराल पक्ष के बीच अन्य महिला से शादी को लेकर देर शाम तक समझौता वार्ता चली। एक लाख रुपए भांजना लेकर समझौता किया गया।
युवक ने लगाई फांसी
गोगुंदा . थाना क्षेत्र के वाटी निवासी युवक ने आर्थिक तंगी के चलते घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम गोगुंदा अस्पताल की मोर्चरी में करवा शव परिजनों को सौंपा। थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि वाटी निवासी रतनलाल (30) पुत्र नवा गमेती बुधवार रात को घर में ही फांसी लगा ली।
बकरी चोर को पकड़ धुना
जगत/गींगला. कुराबड़ थाना क्षेत्र में बकरा चोरी करके भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। धुनाई कर पुलिस के हवाले किया। थानाधिकारी मदनसिंह ने बताया की गमाना सागर चौकाराम मीणा ने रिपोर्ट दर्ज कराई। वह जंगल में बकरियां चरा रहा था। बकरियां चराते वक्त एक उचक्का बाइक लेकर आया। बकरियों के पास रुका। बकरा बाइक पर लेकर भागने लगा। ग्रामीण दौड़ और युवक को पकड़ लिया। जमकर पीटा। थानाधिकारी दलपत सिंह मौके पर पहुंचे। आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी बाबूलाल मीणा निवासी कासिया फला कुराबड़ को गिरफ्तार किया।

ट्रेंडिंग वीडियो