scriptआई.सी.एस.आई. ने किया दो विश्वविद्यालयों के साथ अकादमिक समझौता | ICSI Signed academic agreement with two universities | Patrika News

आई.सी.एस.आई. ने किया दो विश्वविद्यालयों के साथ अकादमिक समझौता

locationउदयपुरPublished: Nov 26, 2020 09:52:52 pm

Submitted by:

bhuvanesh pandya

– पेसिफि क विश्वविद्यालय एवं जर्नादन राय नागर राजस्थान विद्यापिठ के साथ किया समझौता
 

आई.सी.एस.आई. ने किया दो विश्वविद्यालयों के साथ अकादमिक समझौता

आई.सी.एस.आई. ने किया दो विश्वविद्यालयों के साथ अकादमिक समझौता

भुवनेश पंड्या

उदयपुर. इंस्टीट्यूट ऑफ कम्पनी सैक्रेट्रीज ऑफ इंण्डिय़ा ने पेसिफि क विश्वविद्यालय एवं जर्नादन राय नागर राजस्थान विद्यापिठ के साथ शैक्षणिक सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। समझौता ज्ञापन संयुक्त शैक्षिक अनुसंधान, संयुक्त कार्यशालाओं, व्यावसायिक विकास और संकाय विकास कार्यक्रमों के साथ साथ साधनों के बटवारे, सम्मेलनों, कार्यशालाओं और सेमिनारों में व्यापक भागीदारी की सुविधा भी प्रदान करेंगा।
—–

इस क्षैत्र में इस तरह के सहयोग की आवश्यकता पर जोर देते हुए, आई.सी.एस.आई. के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी.एस.आशीष गर्ग ने कहा कि यह समझौता न केवल दोनो साझेदार संस्थाओं के बीच संबंधों को बढावा देने में मदद करेगा बल्कि यह के छात्र-छात्राओं के व्यावसायिक विकास के लिए एक कार्यकारी शिक्षा कार्यक्रमों को भी बढ़ावा देगा। आई.सी.एस.आई. के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सी.एस. नागेन्द्र डी राव ने बताया कि इस अकादमिक समझौते से आई.सी.एस.आई. एवं दोनो विवि के बीच मजबूत रिश्ता कायम होगा, इसका लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा। उत्तर भारत क्षैत्रिय परिषद के अध्यक्ष सी.एस. सुरेश पाण्ड़े ने बताया कि इस अकादमिक समझौते से विद्यार्थियों को अकादमिक, स्कील डवलपमेन्ट में बहुत सहायता मिलेगी । अकादमिक सहयोग से आई.सी.एस.आई. और विश्वविद्यालयो के बीच ज्ञान का आदान प्रदान करना और छात्र-छात्राओं, शिक्षाविदो और पेशेवरो के कौशल को बढ़ावा देना है। उदयपुर चैप्टर के चैयरमेन सी.एस. भरत चौधरी ने बताया कि विवि के साथ इस प्रकार का अकादमिक समझौता सभी छात्र-छात्राओं के हित मे है एवं इस समझौते से फैकल्टी मैम्बर सभी का ज्ञान विकसीत होगा। पाण्ड़े ने पेसिफि क विश्वविद्यालय के प्रेसिडेन्ट प्रोफेसर के.के.दवे ने एवं जर्नादन राय नागर राजस्थान विद्यापिठ के वाईस चान्सलर कर्नल प्रोफे सर एस.एस. सारंगदेवत ने अकादमिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो