गर्मी में बिजली बंद हुई तो ऐसा होता है दर्द, जानकर रह जाएंगे हैरान
सुंदरवास में केबल जलने से बनी स्थिति
उदयपुर
Published: May 29, 2022 01:34:41 pm
भीषण गर्मी में शहरवासियों को बिजली कट की परेशानी झेलनी पड़ रही है। शहर के प्रतापनगर, सुंदरवास, खेमपुरा और आसपास की कई कॉलोनियों ने शुक्रवार रात से शनिवार दोपहर तक 19 घंटे बिजली बंद रही।
जानकारी के अनुसार 19 घंटे बिजली बंद रहने की स्थिति सुंदरवास में दरोली हाउस के पास केबल जलने से बनी। दरोली हाउस के सामने शुक्रवार रात 9.30 बजे ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से अंडर ग्राउंड केबल जल गई। इससे सुंदरवास, खेमपुरा, मजिस्ट्रेट कॉलोनी और वार्ड-42 के विभिन्न क्षेत्रों में घंटों तक बिजली बंद रही। लगातार घंटों तक बिजली बंद रहने से आमजन को भारी परेशान का सामना करना पड़ा।
बताया गया कि बिजली बंद होने के 13 घंटे बाद विद्युत निगम के कर्मचारी सुधार करने के लिए पहुंचे। तकनीकी खामियां होने से 11 केवी की अंडर ग्राउंड लाइन जली। जिसे सुधारने का काम सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चला। इस दौरान एक्सइएन भगवान दास, एइएन अनूप सोनवाल, जेइएन शिवानी सिंह तवर, जेइएन मादड़ी बृजेश गहलोत, कलड़वास जेइएन विजय यादव, क्षेत्रीय पार्षद एवं स्वस्थ समिति अध्यक्ष वेणीराम सालवी मौजूद रहे।

गर्मी में बिजली बंद हुई तो ऐसा होता है दर्द, जानकर रह जाएंगे हैरान
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
