scriptInternational Tea Day 2022, : कभी जामुन की चाय पी है या गुड़हल की, इन्‍हें पीने से ये होता है फायदा | International Tea Day 2022, International Tea Day Special, Udaipur | Patrika News

International Tea Day 2022, : कभी जामुन की चाय पी है या गुड़हल की, इन्‍हें पीने से ये होता है फायदा

locationउदयपुरPublished: May 21, 2022 03:23:53 pm

Submitted by:

madhulika singh

International Tea Day 2022 जामुन, गुड़हल, रेस्पबैरी, लेमन ग्रास, ग्रीन टी आदि कई तरह की चाय हैं, जो तरह- तरह की बीमारियों में फायदेमंद होती हैं, प्राकृतिक तरीकों से बनाई गई चाय शरीर के अंदर के टॉक्सिक्स को दूर करती हैं

tea.jpg

,,

International Tea Day 2022 अक्सर लोग अपनी सुबह की शुरुआत एक प्याली चाय के साथ करते हैं। जब तक चाय ना मिले तब तक दिन भी जैसे शुरू हो ही नहीं पाता। यूं तो हर मौसम में चाय पी जाती है। सर्दियों की चाय का जायका कुछ अलग होता है तो बारिश की बूंदों के बीच चाय की चुस्कियां लेने का मजा कुछ और ही होता है। गर्मियों की बात की जाए तो इस मौसम में भी लोग चाय का लुत्फ लेते हैं। लेकिन, आजकल कई तरह की हर्बल चाय बाजार में आ चुकी हैं और घर पर भी प्राकृतिक चीजों व तरीके से ये बनाई जा सकती है। ये एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, जो कई तरह की बीमारियां जैसे कैंसर, मधुमेह और उच्च रक्तचाप से बचाती हैं और शरीर से गंदगी को बाहर निकालती हैं। कई जड़ी-बूटियां हैं, जो गर्मी के मौसम में आपके शरीर को ठंडक पहुंचाती हैं और लू, हीट स्ट्रोक व पेट की समस्याओं से बचाती हैं। अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस के मौके पर कुछ ऐसी ही चाय की यहां बात करेंगे, जो सेहत के लिए फायदेमंद हैं।
जामुन की चाय : कभी आपने सोचा है कि जामुन की चाय भी होती है। जामुन की चाय शुगर के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है। ये चाय जामुन की पत्तियों, फल, फूल और पल्प से बनती है। इन सबको सुखा लिया जाता है और फिर इससे चाय तैयार की जाती है। ये चाय शुगर को नियंत्रित रखती है।
ग्रीन टी : इस चाय में कई महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो पाचन प्रक्रिया को तेज करते हैं और वजन कम करने में मदद करते हैं। ग्रीन टी का रोजाना सेवन करने से मधुमेह, कैंसर और हार्ट अटैक जैसी जानलेवा बीमारियों से बचाव रहता है। खुली ग्रीन टी का इस्तेमाल ज्यादा फायदेमंद होता है।
गुड़हल की चाय – गुड़हल के फूलों की चाय भी बन सकती है, ये भी काफी फायदा पहुंचाती है। दरअसल, गुड़हल के फूल की चाय इसके फूलों से ही तैयार की जाती है। इसमें नेचुरल शुगर होता है जो वजन नियंत्रित करने में असरकारक है।
आइस्ड टी : आप घर पर आसानी से नींबू और अदरक के सिरप से आइस्ड टी बना सकते हैं और फ्रिज में ठंडा करके गर्मी भरी दोपहर में पी सकते हैं। आपको इसे बनाने में मुश्किल से 20 मिनट लगेंगे।
पुदीने की चाय : पुदीना पेट के लिए बहुत फायेदमंद माना जाता है। पुदीने की चाय सिरदर्द, माइग्रेन व तनाव को कम करती है। इसमें मेंथाल का गुण होता है। ये पेट के लिए भी फायदेमंद है। उबलते पानी में दो बड़े चम्मच पुदीना के पत्ते डालकर दस-पंद्रह मिनट तक उबालें। उबलने के बाद इसे छानकर पिएं। मीठेपन के लिए एक चम्मच शहद डाल सकते हैं।
लेमन टी : गर्मियों में राहत पाने के लिए नींबू का सेवन लाभकारी माना जाता है। अगर आप नींबू का सेवन करते हैं तो ये शरीर को भीतर से ठंडा रखने में मदद करता है। इसके लिए पानी में हल्की चाय पत्ती मिला कर उबाल लें। अच्छे से उबल जाने पर नींबू मिला लें और शहद भी स्वाद के अनुसार डाल दें।
ब्लू टी – ये चाय अपराजिता वृक्ष के बैंगनी फूलों से तैयार की जाती है। इसे ब्लू टी या बटरफ्लाई टी के नाम से भी जाना जाता है। ये शरीर के टॉक्सीन को दूर करती है।
ये चाय भी हैं हैल्दी –

सेज की चाय– मेंटल हैल्थ को सही रखती है। तनाव को कम करती है। इसे थिंकर टी के नाम से भी जाना जाता है।

थायम की चाय – आंखाें की रोशनी के लिए फायदेमंद है।लेमन ग्रास टी – लेमन ग्रास का पौधा बहुत आसानी से घर पर भी लगाया जा सकता है। इससे बनी चाय डायबिटीज को कम करती है और शरीर की स्फूर्ति बढ़ाती है।
रूईबॉस टी– ये एंटीऑक्सीडेंट है। ये कैंसर को ठीक करने में मदद करती है।

रेस्पबैरी टी – ये रेस्पबैरी से बनाई जाती है। ये वीमन हर्ब टी भी कहलाती है। ये गर्भवती महिलाओं के लिएबहुत उपयोगी है।
इनका कहना है..

चाय के शौकीन सभी हैं, लेकिन, फायदा तब ही है जब चाय को सेहतमंद बना दिया जाए। कोरोना काल के बाद से कई तरह की शारीरिक व मानसिक समस्याओं से लोग आज भी गुजर रहे हैं। ऐसे में हर्बल टी व प्राकृतिक तरीकों से तैयार की गई चाय शारीरिक व मानसिक तौर पर फायदा पहुंचाती है। कई अन्य चाय शुगर, कैंसर आदि रोगों को नियंत्रित करने में भी उपयोगी है।
डॉ. शोभालाल औदिच्य, आयुर्वेदाचार्य

mint_tea.jpg
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो