scriptसिविल सर्विसेज में आगे आए जैन समाज | Jain society came forward in civil services | Patrika News

सिविल सर्विसेज में आगे आए जैन समाज

locationउदयपुरPublished: Dec 16, 2019 01:09:30 am

Submitted by:

Pankaj

सम्मान समारोह का आयोजन

सिविल सर्विसेज में आगे आए जैन समाज

सिविल सर्विसेज में आगे आए जैन समाज

उदयपुर . अखिल भारतीय दिगम्बर जैन दसा नरसिंहपुरा संस्थान की ओर से सम्मान समारोह रविवार को सर्वऋतु विलास स्थित दिगम्बर जैन मंदिर महावीर भवन में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि अतिरिक्त आयकर आयुक्त एम. रघुवीर ने कहा कि सदियों से जैन समाज की संस्कृति चली आ रही है। भावी पीढ़ी को आगे बढ़ाने के लिए मेहनत की जरुरत है। सिविल सर्विसेज में भी जैन समाज को आगे आना होगा।
विशिष्ठ अतिथि सकल दिगम्बर जैन समाज अध्यक्ष शांतिलाल वेलावत थे। अध्यक्षता दिगम्बर जैन मंदिर सर्वऋतु विलास के मुख्य ट्रस्टी शान्तिलाल थे। परम संरक्षक कुन्तीलाल जैन ने सेवा कार्यों की जानकारी दी। उपमहापौर पारस सिंघवी ने विचार व्यक्त किए। संचालन सुमतिचन्द्र जैन ने किया।
मोगरावाड़ी समिति ने किया सम्मान
मोगरावाड़ी समिति की ओर उपमहापौर सिंघवी का सम्मान किया गया। पूर्व कार्यकाल में सिंघवी के मोगरावाड़ी में कराए गए कार्यों के लिए अभिनन्दन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष रवीन्द्र श्रीमाली, समिति अध्यक्ष चांदसिंह कावडिय़ा, सचिव हेमंत ओस्तवाल, कोषाध्यक्ष अजय सरिया, राकेश कावडिय़ा, संरक्षक मानसिंह रांका, ताराचन्द जेठवानी, सुरेश बापना, दिनेश हिंगड़, सुरेश सोमानी, प्रतीक कावडिय़ा ने अभिनन्दन किया। वार्ड 34 पार्षद माधुरी राठौड़, पूर्व पार्षद अनिल सिंघल, लता भण्डारी, चन्द्रकला बोल्या, दीपक बोल्या, मंडल अध्यक्ष देवनारायण धाबाई का भी सम्मान किया।
यहां भी हुए आयोजन
भारतीय कुमावत क्षत्रिय महासभा की ओर से महापौर गोविन्दसिंह टांक का अभिनन्दन किया गया। ताराचन्द्र सिरोहिया, छोटू लाल बड़ीवाल, रामेश्वर बम्बोरिया, सतीश खाटूवाल, अभय मोरवाल, गिरिराज खनारिया, हरिशंकर खंडरिया, युधिष्ठ कुमावत की भागीदारी रही। संचालन महासभा अध्यक्ष दयाशंकर रावडिय़ा ने किया। इधर, प्रभुश्याम मन्दिर में नामदेव टांक क्षत्रिय दर्जी समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उपमहापौर सिंघवी, पार्षद रेखा ऊंटवाल, नायब तहसीलदार श्याम टेलर का अभिनन्दन किया गया। अध्यक्ष आनन्द वेदी, ट्रस्टी कैलाश बुला, भैरुलाल छापरवाल, रेखा, जमना देवी, रुक्मणी देवी, ममता देवी ने सम्मान किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो