scriptइस मानसून में इंद्र मेहरबान रहे इस कारण जयसमंद में आया सर्वाधिक पानी | Jaisamand Lake, Monsoon in udaipur | Patrika News

इस मानसून में इंद्र मेहरबान रहे इस कारण जयसमंद में आया सर्वाधिक पानी

locationउदयपुरPublished: Sep 17, 2019 06:57:42 pm

Submitted by:

Krishna

मानसून के दौरान 5400 एमसीएफटी पानी की आवक

इस मानसून में इंद्र मेहरबान रहे इस कारण जयसमंद में आया सर्वाधिक पानी

इस मानसून में इंद्र मेहरबान रहे इस कारण जयसमंद में आया सर्वाधिक पानी,इस मानसून में इंद्र मेहरबान रहे इस कारण जयसमंद में आया सर्वाधिक पानी,इस मानसून में इंद्र मेहरबान रहे इस कारण जयसमंद में आया सर्वाधिक पानी

धीरेंद्र जोशी/उदयपुर. जिले में इस मानसून में इंद्र मेहरबान तो रहे, लेकिन अब भी कुछ जलाशयों को आवक की दरकार है। इस मानसून में सर्वाधिक पानी जयसमंद झील में आया। इस दौरान करीब 5 हजार 400 एमसीएफटी पानी की आवक हुई। दूसरी ओर गोराणा बांध में 390 एमसीएफटी पानी ही आया है। इसके अलावा कई जलाशय छलके भी है।मानसून से पूर्व जिले के मदार बड़ा, मदार छोटा, सुखेर का नाका आदि जलाशयों में पानी काफी कम था। पिछोला, फतहसागर, देवास प्रथम, मादड़ी, आकोदड़ा, वल्लभनगर आदि जलाशय सील लेवल से नीचे थे या इनमें पानी ही उपलब्ध नहीं था। मानसून से पूर्व प्रमुख 14 जलाशयों में कुल 6 हजार 707 एमसीएफटी पानी था जिनमें 9 हजार 126 एमसीएफटी पानी की आवक हुई है। जो जलाशय खाली हैं, उन्हें 3 हजार 906 एमसीएफटी पानी की जरूरत है। जयसमंद झील में वर्तमान में 11 हजार 421 एमसीएफटी पानी है।

ये जलाशय पूरे भरे

मानसून के दौरान पिछोला, फतहसागर, मदार बड़ा, मदार छोटा, उदयसागर, गोवर्धन सागर, मादड़ी, वल्लभनगर आदि पूरे भर गए हैं। इन सभी जलाशयों में करीब 3 हजार 200 एमसीएफटी पानी है।

इनमें अभी भी गूंजाइश

जिले के बड़ी, देवास प्रथम, जयसमंद, मानसी वाकल, आकोदड़ा, सुखेर का नाका बांध में अब भी पानी की आवश्यकता है। सुखेर का नाका बांध 1 मीटर खाली है। इसमें अभी 22 एमसीएफटी पानी और आ सकता है। इसी प्रकार जयसमंद झील में करीब 3 हजार एमसीएफटी पानी और भर सकता है।

जलाशयों की स्थिति

जलाशय … मानसून से पूर्व … वर्तमान … भराव क्षमता
पिछोला … 131 (-1.8 फीट) … 465 (10.8 फीट) … 483 (11 फीट)

फतहसागर … 112 (-5.8 फीट) … 427 (13 फीट) … 427 (13 फीट)
बड़ी … 171 (9.3 फीट) … 292 (25 फीट) … 370.15 (34 फीट)
मदार बड़ा … 10 (1.8 फीट) … 85 (24 फीट) … 84 (24 फीट)
मदार छोटा … 3 (6 इंच) … 30 (21 फीट) … 30 (21 फीट)

गोवर्धनसागर … 1 (2 फीट) … 9 (9 फीट) … 9 (9 फीट)
उदयसागर … 203 (5.8 फीट) … 1100 (24 फीट) … 1100 (24 फीट)
देवास प्रथम … 0 (0 फीट) … 101 (30 फीट) … 126 (34 फीट)
मादड़ी … 0 (0 फीट) … 85 (34 फीट) … 85.43 (34 फीट)

वल्लभनगर … 0 (0 फीट) … 1076 (19.6 फीट) … 1076 (19.6 फीट)
जयसमंद … 6000 (7.4 फीट) … 11,421 (24.3 फीट) … 14660 (27.50 फीट)
मानसी वाकल … 60 (4 फीट) … 447 (43 फीट) … 862 (58 फीट)
आकोदड़ा … 0 (0 फीट) … 190 (45.2 फीट) … 300 (60 फीट)

सुखेर का नाका … 16 (1 फीट) … 105 (29.6 फीट) … 127 (33 फीट)
कुल … 6707 … 15,833 … 19,739.58
(एमसीएफटी में)

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो