scriptझल्लारा को आस, क्या मिलेगा खास | Jhalara got tehsil status before by-election | Patrika News

झल्लारा को आस, क्या मिलेगा खास

locationउदयपुरPublished: Jul 25, 2021 06:54:43 pm

Submitted by:

surendra rao

उपचुनाव से पहले झल्लारा को मिले तहसील का दर्जा

Jhalara got tehsil status before by-election

झल्लारा को आस, क्या मिलेगा खास

झल्लारा. (उदयपुर). आगामी समय में उदयपुर जिले की धरियावद व वल्लभनगर विधानसभा में उपचुनाव होने हैं। वल्लभनगर में कांग्रेस विधायक गजेन्द्र सिंह शक्तावत के निधन के बाद करीब छह माह से यहां विधायक का पद खाली है। वही धरियावद विधानसभा सीट पर भाजपा से दिवंगत विधायक गौतम लाल मीणा के मई में निधन के बाद करीब दो माह से यहां भी विधायक की सीट खाली है। ऐसे में जल्द ही आचार संहिता लगने के साथ दोनों सीटों पर उपचुनाव साथ में होना तय है। उपचुनाव में गहलोत सरकार ने घोषणाओं का पिटारा खोल रखा है, लेकिन झल्लारा पंचायत समिति के हाथ कुछ खास आता नजर नहीं आ रहा है। मुख्यमंत्री गहलोत ने जनता के लिए घोषणाओं के तिजोरी की चाबी खोल कर बड़ी-बड़ी सौगातें दी हैं। वल्लभनगर को सैटेलाइट अस्पताल, भीण्डर को उपखण्ड, भीण्डर में दिवंगत विधायक के नाम कन्या महाविद्यालय, कुराबड को उपतहसील से तहसील का दर्जा सहित कानोड को आईटीआई की सौगात दी है। लेकिन धरियावद विधानसभा का एक हिस्सा झल्लारा पंचायत समिति के बांशिदों को भी उपचुनाव में सरकार से काफी आस है। धरियावद विधान सभा के लिए गहलोत सरकार ने अब तक १९४ करोड़ की वित्तीय स्वीकृति जारी की है, जिसमें झल्लारा को तीन किमी उंचाई पर धोलागिरी पर्वत पर जाने के लिए दो करोड़ की सड़क,आमलवा ग्राम पंचायत में करीब १६ करोड़ के सड़क मय पुल, दो करोड़ से बनने वाली दुदलिया से घटेड सडक का निमार्ण होगा। वही बुडेल ग्राम पंचायत में उपस्वास्थ्य केन्द्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत किया है। झल्लारा पंचायत समिति में झल्लारा, भबराना तथा जैताना सहित तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र है लेकिन एक भी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नहीं है। वहीं झल्लारा मुख्यालय पर कॉलेज की भी मांग है। वर्ष २००८ में जब गहलोत सरकार थी तब विधायक रहते नगराज मीणा ने झल्लारा को उपतहसील का तगमा दिया था। लेकिन दस वर्ष बाद भी तहसील में क्रमोन्नत नहीं हो पाई है। जबकि इसके बाद बनी कई उपतहसील क्रमोन्नत होकर तहसील बन गई है। धरियावद व लसाडिया पहले से ही उपखण्ड मुख्यालय है, झल्लारा को भी तहसील का दर्जा मिलता है तो क्षेत्रवासियों के लिए लाभप्रद होगा। चुनाव को लेकर दोनों ही विधानसभा में प्रभारी की टीम भी नियुक्त कर दी है। वहीं शुक्रवार को खेल मामलात मंत्री अशोक चांदना ने भी धरियावद पहुंचकर जनप्रतिनिधयों से मिलकर उपचुनाव के बारे चर्चा की।
इनका कहना है
हम प्रयासरत हैं झल्लारा को तहसील का दर्जा मिलने से क्षेत्रवासियों को तहसील संबंधित कार्य के लिए तीस से पैतीस किमी दूर सलूम्बर नहीं जाना पडेगा। अभी ग्रामीणों को राजस्व सहित अन्य काम को लेकर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं भबराना व झल्लारा को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत करने से भी क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी। इन प्रमुख मांगों सहित अन्य मांगों को लेकर पूर्व विधायक नगराज मीणा को अवगत करवा रखा है। इन्होंने आश्वस्त किया है।
महेन्द्र सिंह चौहान, ब्लॉक कांग्रेस क मेटी अध्यक्ष, लसाडिया-झल्लारा
हम धरियावद की जनता के लिए प्रतिबद्ध है। क्षेत्र की प्रमुख मांगों को मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी मांगों को रखा, जिस पर सीएम ने धरियावद विधानसभा के लिए सड़क, पुल, नहरों सहित अन्य कार्यों के लिए करीब अब तक दो सौ करोड़ की घोषणा कर वित्तीय स्वीकृति जारी की है। झल्लारा को तहसील और झल्लारा, भबराना के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नयन को लेकर भी सीएम से बात कर कोशिश करेंगे ये भी चुनाव से पहले हो जाए।
नगराज मीणा, पूर्व विधायक, धरियावद
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो