scriptजिलेभर में मनाई गई ज्येष्ठ पूर्णिमा, मंदिरों में हुए विशेष अनुष्ठान | Jyesth Purnima Celebrating today | Patrika News

जिलेभर में मनाई गई ज्येष्ठ पूर्णिमा, मंदिरों में हुए विशेष अनुष्ठान

locationउदयपुरPublished: Jun 17, 2019 06:48:18 pm

Submitted by:

Bhagwati Teli

ज्येष्ठ नक्षत्र से इस बार शुभ संयोग

Jyeshtha Purnima

ज्येष्ठ पूर्णिमा

मेनार/पत्रिका . ज्येष्ठ महीने में आने वाली पूर्णिमा इस बार सोमवार को है। इस पूर्णिमा का हिंदू रीति-रिवाजों में खास महत्व है। माना जाता है कि ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन से जून महीने में पडऩे वाली प्रचंड़ गर्मी का आखिरी दौर होता है। इसे ही वट पूर्णिमा कहा जाता है। जब कई इलाकों में नदी, तालाब, झीलें सूख जाती है तो इस शुभ दिन बारिश के लिए पूजा और हवन कर इंद्र देव को प्रसन्न करते हैं। इसी के तहत मेनार क्षेत्र में सोमवार को वट सावित्री का व्रत व पूजा की गई। सुहागन स्त्रियों ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन व्रत उपवास किया। मंदिरों में विशेष आयोजन हुए। मेनार धण्ड तालाब स्थित मन्दिर में पूजा अर्चना के बाद प्रसादी हुई।
इधर, उदयपुर स्थित जगदीश मंदिर में जेष्ठ शुक्ल पूर्णिमा सोमवार को मनाई गई। इस अवसर पर भगवान जगन्नाथराय का ज्येष्ठाभिषेक किया जाएगा। प्रभु को दूध व केशर युक्त जल से स्नान करवाया गया। जगदीश मंदिर के पुजारी हेमेंद्र ने बताया कि जेष्ठ पूर्णिमा पर ठाकुरजी के दर्शन ब्रह्म मुहूर्त में मंगला आरती के दौरान सुबह 5 बजे होंगे। सुबह सात बजे से पंचामृत स्नान से स्नानयात्रा हुई। वर्षभर में एक बार ही होने वाले विशेष दर्शन में भक्त ठाकुरजी के स्नान दर्शन किए। मंत्रोचार के साथ 500 लीटर दूध से जेष्ठाभिषेक किया गया, जो 10 बजे तक जारी रहा। भक्तों की भारी भीड़ जुटी। भजन-किर्तन का दौर चला। अभिषेक के बाद ठाकुरजी को धवल वस्त्र का विशेष श्रूंगार कराया गया। ठाकुरजी को आम और आम से बनी मिठाइयों का भोग धराया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो