scriptपांच माइंसों के मालिक का नाम भी गरीबों के गेंहू उठाने वाली योजना में | Khadd Suraksha Yojana, food supply in rajasthan, sarada bloc udaipur | Patrika News

पांच माइंसों के मालिक का नाम भी गरीबों के गेंहू उठाने वाली योजना में

locationउदयपुरPublished: Jun 26, 2020 12:10:35 pm

Submitted by:

Mukesh Hingar

खाद्य सुरक्षा योजना में सरकारी कर्मचारियों ने उठाए गेहूं, अब वसूली के नोटिस

गरीब के गेहूं में सरकारी घुन

गरीब के गेहूं में सरकारी घुन

उदयपुर/सराड़ा. खाद्य सुरक्षा योजना का गेहूं जीमने में सराड़ा क्षेत्र भी पीछे नहीं रहा है। वहां के उपखंड अधिकारी ने सरकारी नौकरी में होने और आयकर देने वाले लोगों को नोटिस थमाए है। सराड़ा ब्लॉक में सरकारी कर्मचारियों से गेहूं उठाने के नाम पर करीब 5.70 लाख रुपए की वसूली राशि के नोटिस दिए गए है। बड़ी बात यह है कि उस सूची में एक पांच माइंसों का मालिक भी है जो इस योजना में शामिल है। सराड़ा उपखंड क्षेत्र में 139 जनों के नाम नोटिस निकाले गए जो सरकारी कर्मचारी है या उनके नाम खाद्य सुरक्षा योजना में है वे पात्र नहीं के बावजूद भी। इनमें से अधिकांश ने गेहूं उठाए है। सरकारी कर्मचारियों के अलावा ठेकेदार, अधिवक्ता से लेकर आयकर देने वालों के नाम भी इस सूची में शामिल है। सूची में 111 नंबर पर अमरा मीणा नामक एक व्यक्ति ऐसा है जिसने गेहूं तो नहीं उठाए लेकिन उसका नाम इस योजना में है जिसके पास पांच माइंसे है।
सराड़ा : कर्मचारियों की सूची

कर्मचारी का नाम… वसूली योग्य राशि

धूलीराम मेघवाल… 8640
शंकरलाल… 12285
राजकुमार मीणा… 5400
शंकरलाल तेली… 9315
प्रदीप कुमार मीणा… 7695
प्रेमशंकर पसावत… 13500
सोमालाल मीणा… 11475
फतहसिंह… 5130
हिम्मत सिंह… 9855
कालूलाल… 12420
गणेशलाल सालवी… 11880
सुंदरलाल मीणा… 9180
मनोहरसिंह शक्तावत… 9180
प्रभूलाल कलाल… 6075
राजेश… 7695
अर्जुन मीणा… 8640
रतनसिंह… 8100
रामप्रशान… 7020
नाथूलाल मीणा… 6750
लकमा… 6210
खेमराज सालवी… 5670
कुबेर… 9720
ध्यानचंद मीणा… 6750
भीमसिंह… 10260
मंशाराम मीणा… 5400
भीमा कुम्हार… 23625
नारायणलाल पटेल… 44145
प्रकाशचंद पटेल… 26190
शंकरलाल जोशी… 31725
प्रभूलाल मेघवाल… 27540
विनोद कुमार लौहार… 6210
गणेशलाल सालवी… 11340
शंकरलाल कुम्हार… 10800
भैरोसिंह देवड़ा… 17145
देवीसिंह… 10935
(सराड़ा उपखंड कार्यालय की सूची के अनुसार)
इनका कहना है…
योजना का गलत फायदा उठाकर गेहूं उठाने वालों के नाम बाकियात योग्य राशि वसूलने के नोटिस निकाले है। यह राशि जल्द जमा कराने को कहा नहीं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
– दिनेश धाकड़, उपखंड अधिकारी-सराड़ा

(सूची के पूरे नाम देखने के लिए ऊपर वीडियो देखे….)

ट्रेंडिंग वीडियो