इससे पूर्व उदयपुर के गींताजलि हॉस्पिटल से किरण का पार्थिव देह कोविड प्रोटोकॉल के तहत एम्बुलेंस से उनके अम्बामाता क्षेत्र में स्थित आवास पर लाया गया। वहां पहले से ही बाहर उनके अंतिम दर्शन करने भाजपा कार्यकर्ता से लेकर आमजन खड़े थे।
किरण के पार्थिव देह को घर के अहाते में रखा जहां पर पीपीई किट पहनकर कोविड प्रोटोकॉल की पालना करते हुए एक-एक ने दर्शन कर किरण को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस दौरान राजसमंद, उदयपुर और मेवाड़ से कार्यकर्ता भी आए तो बाहर से कई भाजपा पदाधिकारी भी पहुंचे। बाद में उनके निवास से अंतिम यात्रा रानी रोड मोक्षधाम के लिए निकली।
उल्लेखनीय है कि भाजपा की दिग्गज महिला नेता 59 वर्षीय किरण के पिछले दिनों कोविड पॉजिटिव आने के बाद से उनका मेदांता हॉस्पिटल में उपचार चल रहा था। उनके फेफड़े में संक्रमण ज्यादा फैल गया और बीती रात उनका निधन हो गया था।

किरण के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, विधानसभा स्पीकर डॉ. सीपी जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया आदि ने दु:ख व्यक्त किया।
ये खबरें भी पढ़े… VIDEO : किरण नहीं रही यह सुनकर किसी को एकाएक विश्वास नहीं हुआ स्मृति शेष : किरण ने 1993 दिल्ली में प्रतिबंधित रैली में गिरफ्तारी दी थी
गुलाब कटारिया बोले पार्षद से लेकर अब तक किरण ने बड़ा परिश्रम किया IMAGE CREDIT: Pramod Soni लोकसभा स्पीकर बिरला ने दी श्रद्धांजलि
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने किरण के निवास पर पहुंच उनको श्रद्धांजलि दी और परिवारजनों को ढांढ़स बंधाया। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, सांसद अर्जुनलाल मीणा, पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत सहित कई नेता शामिल थे।