उदयपुर

उदयपुर के जगन्नाथ मंदिर में आज मनेगा जन्मोत्सव, अस्थल मंदिर में कल

अस्थल मंदिर में सजाई गई झांकियां, शनिवार को होगा दधिका महोत्‍सव, मटकी को जगदीश चौक में 25 फीट ऊंचाई पर बांधी जाएगी जिसमें करीब आठ टीमें हिस्सा लेगी।

उदयपुरAug 23, 2019 / 03:01 pm

madhulika singh

उदयपुर के जगन्नाथ मंदिर में आज मनेगा जन्मोत्सव, अस्थल मंदिर में कल

उदयपुर . जन्माष्टमी को लेकर कृष्ण मंदिरों में आकर्षक सजावट की गई है। स्मार्त मंदिरों में शुक्रवार को और वैष्णव मंदिरों में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी।
जगदीश मंदिर में शुक्रवार सुबह ठाकुरजी का पंचामृत अभिषेक होगा। पुरुष सूक्त और श्रीसूक्त का वाचन होगा। षोड्शोपचार पूजन के साथ विशेष शृंगार धराया जाएगा। दिनभर भजन-कीर्तन का दौर चलेगा। देर रात 12.30 बजे ठाकुरजी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
अस्थल आश्रम
अस्थल मंदिर और श्रीनाथजी मंदिर में शनिवार को जन्माष्टमी पर मनाई जाएगी। अस्थल आश्रम में झांकियां सजाई जा रही है। आश्रम पर रंग- बिरंगी रोशनी से विद्युत सज्जा की गई है। अन्य मंदिरों में भी आयोजन होंगे। महंत रासबिहारी शरण ने बताया कि कृष्ण अवतार के साथ ही विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां सजाई जा रही है। शनिवार मध्य रात्रि को प्रभु जन्म के दर्शन होंगे

कल वृंदावन से आएगा भजन कीर्तन दल
विश्वव्यापी हरे कृष्ण मूवमेंट की ओर से पहली बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव का आयोजन शनिवार शाम 6 से 9 बजे के बीच जवाहर नगर स्थित सिंधु भवन में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। हरे कृष्ण मूवमेन्ट केन्द्र प्रभारी संदीपनी कृष्णदास प्रभु ने बताया कि कार्यक्रम में भगवान का महाअभिषेक, संकल्प, श्रृंगार दर्शन, महाआरती, हरिनाम संकीर्तन, झूलन उत्सव और प्रसादम का आयोजन होगा। मौके पर भजन-कीर्तन कार्यक्रम को लेकर वृंदावन से विशेष दल उदयपुर आएगा। इधर, श्री बिलोचिस्तान पंचायत व सनातन धर्म सेवा समिति के तत्वावधान में सनातन मन्दिर, शक्तिनगर में शनिवार को जन्माष्टमी पर्व मनाया जाएगा। पंचायत महासचिव विजय आहूजा ने बताया कि मौके पर विभिन्न आयोजन होंगे।

Home / Udaipur / उदयपुर के जगन्नाथ मंदिर में आज मनेगा जन्मोत्सव, अस्थल मंदिर में कल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.