scriptरन फॉर यूनिटी से लेकसिटी ने दिया एकता संदेश | Lakecity gave unity message from Run for Unity | Patrika News

रन फॉर यूनिटी से लेकसिटी ने दिया एकता संदेश

locationउदयपुरPublished: Nov 01, 2019 01:49:43 am

Submitted by:

Pankaj

आयोजनों से दिया एकता का संदेश, राष्ट्रीय एकता दिवस पर हुए विविध आयोजन

रन फॉर यूनिटी से लेकसिटी ने दिया एकता संदेश

रन फॉर यूनिटी से लेकसिटी ने दिया एकता संदेश

उदयपुर. सरदार वल्लभभाई पटेल की जयन्ती गुरुवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। एकता का संदेश देती दौड़ सहित जिलेभर में विविध आयोजन हुए।

पीपी सिंघल मार्ग से फतहसागर देवाली छोर तक रन फॉर यूनिटी आयोजन हुआ। एडीएम सिटी संजय कुमार ने रवाना किया। इससे पूर्व शपथ दिलाई। जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम, शिक्षा, यूआईटी, खेल, पुलिस विभाग, एनसीसी, स्काउट, नेहरू युवा केंद्र, बैंक ऑफ बड़ौदा के कर्मचारियों की भी भागीदारी रही। कार्यक्रमों की शृंखला में जिला मुख्यालय सहित विभिन्न कार्यालयों में राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। कलक्टर आनन्दी ने कलक्ट्रेट परिसर के कार्मिकों को शपथ दिलाई।
इधर, जिला प्रशासन और कॉलेज शिक्षा विभाग की ओर से एमजी कॉलेज में संगोष्ठी हुई। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी शिवजी गौड़, जिला शिक्षा अधिकारी भरत जोशी, प्रो. गिरीशनाथ माथुर, प्राचार्य डॉ. निधि श्रीवास्तव, छात्र संघ अधिष्ठाता डॉ. मीना बया मौजूद थी।
आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाजार में आयोजन हुआ। प्रभारी डॉ. शोभालाल औदीच्य ने बताया कि राजेन्द्र सेन ने शपथ दिलाई। नरेश शर्मा, कंचन कुमार डामोर, अमृतलाल परमार, रामसिंह ठाकुर, इन्द्रा डामोर, गजेंद्र आमेटा मौजूद थे। इधर, आरएनटी मेडिकल कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. डी.पी. सिंह ने शपथ दिलाई। एकलिंगपुरा स्थित राउमावि में आयोजन हुआ। संस्थाप्रधान डॉ. अमृता दाधीच, रीना मंत्री, नर्बदाशंकर शर्मा ने विचार व्यक्त किए। चेसमेन सोसायटी की ओर से संचालित महावीर चेसमेन पब्लिक स्कूल में आयोजन हुआ। अध्यक्षता लोकप्रिया माली ने की।
यहां भी लगाई दौड़
पटेल सर्कल से टाउनहॉल तक रन फॉर यूनिटी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दौड़ लगाई। मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि पटेल प्रतिमा पर पुष्पांजलि के बाद कार्यकर्ताओं ने जयकारे लगाए। सिटी स्टेशन, उदियापोल, सूरजपोल, बापूबाजार होते हुए नगर निगम परिसर में शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि दी। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, सांसद अर्जुनलाल मीणा, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, शहर जिलाध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली, महापौर चंद्रसिंह कोठारी शामिल हुए। पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, ताराचंद जैन, पूर्व महापौर रजनी डांगी, महामंत्री प्रेमसिंह शक्तावत, गजपालसिंह राठौड़, डॉ. अलका मूंदड़ा आदि भी मौजूद थे। इधर, धूलकोट चौराहे पर दीप प्रज्ज्वलित किए गए। हंसा माली, दिलीप वर्मा, सुरेश कुमावत, हरीश वर्मा सहित क्षेत्रवासी शामिल हुए।
यहां दी गई पुष्पांजलि
पंचवटी स्थित शहर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पुष्पांजलि अर्पित की। प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि बैठक को पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री भंवरलाल मेघवाल इंदिरा गांधी और सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को याद किया। पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, डॉ. मधुसूदन शर्मा, पंकज कुमार शर्मा, शंकर यादव, गणेश राजोरा, सुरेश श्रीमाली, दिनेश श्रीमाली मौजूद थे।
इधर, धानमण्डी स्थित रक्षाबंधन, कांग्रेस मीडिया सेन्टर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा सरदार पटेल और इन्दिरा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला। हार्दिक शर्मा, हीरालाल डांगी, जितेश साहू, भगवान सोनी, एनके शर्मा मौजूद थे।
एनएसयूआई की ओर से पुष्पांजलि अर्पित की गई। प्रदेश महासचिव मोहित नायक ने विचार व्यक्त किए। इधर, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव, जिलाध्यक्ष कुशलेश चौधरी के नेतृत्व में आयोजन हुआ।
218 जनों ने किया रक्तदान

शोभागपुरा स्थित डांगी पटेल छात्रावास में मां आंजणा युवा संगठन ने 144 यूनिट रक्तदान किया। अध्यक्ष गोपाल पटेल, रोशन पटेल, डेयरी अध्यक्ष गीता पटेल, सेवक संघ सचिव हीरालाल पटेल, मां आंजणा युवा संगठन के नरेंद्र डांगी, दुर्गेश पटेल, बडग़ांव उपप्रधान उषा पटेल, दिनेश, नारायण, अम्बालाल, तोलीराम आदि मौजूद थे। संचालन विष्णु पटेल ने किया। इधर, कांग्र्रेस सेवा दल कार्यकर्ताओं ने 74 यूनिट रक्तदान किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो