नहीं दिया जीवित प्रमाण पत्र, चार हजार लोगों की पेंशन अटकी
उदयपुरPublished: Aug 08, 2023 01:43:44 am
प्रक्रिया ऑनलाइन हुई, लेकिन दुरस्त गांवों में पेंशनर अनजान, पेंशन अटकी तो अपनों के सहारे पहुंच रहे कोष कार्यालय


नहीं दिया जीवित प्रमाण पत्र, चार हजार लोगों की पेंशन अटकी
सरकारी पेंशन पाकर गुजारा चला रहे पेंशनर या उनके आश्रितों को जीवित प्रमाण पत्र देना जरुरी है। इस साल में जून तक सभी को प्रमाण पत्र देना था, लेकिन जिले में 4 हजार से ज्यादा लोग ऐसे हैं, जिन्होंने खुद के जीवित होने का प्रमाण नहीं दिया। लिहाजा उनकी पेंशन अटक गई है। खाते में राशि जमा नहीं होने की स्थिति में वे कोष कार्यालय पहुंच रहे हैं।वित्तीय वर्ष 2022-23 पूरा होने तक 6 हजार से ज्यादा पेंशनर्स ने जीवित प्रमाण पत्र नहीं दिया था। ऐसे में जून से उनकी रोक दी गई। प्रमाण पत्र देने का समय बढ़ाते हुए जून अंत तक रखा गया था, जिसमें करीब दो हजार पेंशनर ने प्रमाण पत्र दिया, जबकि 4 हजार अब भी नहीं दे पाए हैं।