scriptमां संग खूब की अठखेलियां…शावकों की झलक पाने को बेताब रहे पर्यटक | lioness cubs at sajjangarh biological park udaipur | Patrika News

मां संग खूब की अठखेलियां…शावकों की झलक पाने को बेताब रहे पर्यटक

locationउदयपुरPublished: Aug 04, 2018 08:23:58 pm

Submitted by:

Krishna

ww.patrika.com/rajasthan-news

sajjangarh-biological-park

मां संग खूब की अठखेलियां…शावकों की झलक पाने को बेताब रहे पर्यटक

धीरेन्द्र जोशी/उदयपुर. सज्जनगढ़ जैविक उद्यान में शेरनी सारा के शावकों की एक झलक पाने के लिए पर्यटक शनिवार को बेताब दिखे। शावक और शेरनी को सुबह नौ बजे ही पर्यटकों के लिए खुले बाड़े में छोडा गया था। शावकों ने काफी देर तक अपनी मां के साथ अठखेलियां की।उद्यान खुलने के कुछ देर शावक रुद्र व याना के साथ सारा अपने विशेष पिंजरे से बाहर आईं। मां के पीछे-पीछे शावक पूरे बाड़े का जायजा ले रहे थे। रुद्र और याना एक-दूसरे के पीछे दौड़ लगाते हुए खुली हवा का आनंद उठाते नजर आए। उन्होंने सारा के साथ भी अठखेलियां की। पहली बार खुले में आए शावकों की हरकतों पर सारा गंभीरता से नजर जमाए हुए थी। यह क्रम दोपहर करीब 12 बजे तक चला।बाद में दोनों शावक और उनकी मां पुन: पिंजरे में जाकर बैठ गए। तीनों शाम तक वही बैठे रहे। पिंजरे के दरवाजे से उनकी झलक मिलती रही। पर्यटक इनकी झलक पाकर प्रफुल्लित होते रहे। शाम को तीनों एक बार फिर बाड़े में आए और काफी देर तक इसमें भ्रमण किया और कुछ समय पेड़ों के नीचे समय बिताया।
मां के रूप में सारा


रेंज अधिकारी विनोद कुमार तंवर ने बताया कि उदयपुर में पहली बार किसी हाई ब्रीड शेरनी सारा ने शावकों को जन्म दिया है। उसे वर्ष-2017 में बेंगलूरु के चिडिय़ाघर से लाया गया था। फरवरी में इसने दो शावकों को जन्म दिया। इन दिनों शावकों को विशेषज्ञों की सलाह पर सारा के दूध के अलावा अन्य आहार भी दिया जा रहा है। तीनों ही पूर्णतया स्वस्थ हैं।
टी-24 की सेहत में सुधार

READ MORE : सोहराबुद्दीन-तुलसी एनकाउंटर: नयाबुद्दीन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

दिया जा रहा नियंत्रित आहार


उदयपुर . सज्जनगढ़ जैविक उद्यान में बाघ उस्ताद टी-24 की सेहत सुधर गई है। विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार उसे भोजन दिया जा रहा है।
मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव राहुल भटनागर ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व रणथंभौर अभयारण्य से लाए गए बाघ टी-24 को पेट संबंधित परेशानी होने पर ऑपरेशन किया गया था। उद्यान में एक हैक्टेयर क्षेत्र में विशेष बाड़े में सीसी टीवी कैमरे की मदद से विशेषज्ञ लगातार उस पर निगरानी रखे हुए हैं। इसे नियंत्रित आहार दिया जा रहा है और गत कुछ माह से बाघ की तबीयत पूरी तरह स्वस्थ है और इसकी गतिविधियां भी सामान्य हो चुकी हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो