scriptकार्यालय में काम कर रहे कर्मचारियों को बाहर निकाल, पंचायत समिति मुख्यालय पर जड़ा ताला | lock on panchayat committee headquarters in udaipur | Patrika News

कार्यालय में काम कर रहे कर्मचारियों को बाहर निकाल, पंचायत समिति मुख्यालय पर जड़ा ताला

locationउदयपुरPublished: Sep 24, 2018 05:01:46 pm

Submitted by:

Jyoti Patel

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

rajasthan news

कार्यालय में काम कर रहे कर्मचारियों को बाहर निकाल, पंचायत समिति मुख्यालय पर जड़ा ताला

सराड़़ा़/उदयपुर. ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन द्वारा सोमवार को सराड़़ा़ पंचायत समिति मुख्यालय पर ताला जड़ दिया। इतने लंबे समय से चल रहे हड़ताल पर बार-बार सरकार को अवगत कराने के बावजूद उनकी मांगों को नहीं मानने के कारण कर्मचार‍ियोंं ने ये कदम उठाया। उनकी 11 सूत्री मांगे हैं, उनको लेकर कई बार मुख्यमंत्री से बात हुई परंतु आज तक उसका कोई समाधान नहीं हुआ। उसी को लेकर आज पंचायत समिति मुख्यालय पर ताला जड़ कर विरोध जाहिर किया। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष हीरालाल पटेल हरीश कुमार पण्डया, वासुदेव चौबीसा, जावेद खान, जय नारायण मीणा, बद्रीलाल मीणा सहित दर्जनों ग्राम विकास अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे। उन्होंने प्रधान मोहन खराड़ी कार्यवाहक विकास अधिकारी सहित अन्य कर्मचारियों कार्यालय में काम कर रहे थे उनको बाहर निकालकर ताला जड़ दिया।
गाजे बाजे के साथ किया गणपति बप्पा का विसर्जन

भटेवर कस्बे में विभिन्न स्थानों पर दस दिवसीय गणेशोत्सव में गाजे बाजे की धुन पर शौभायात्रा के साथ गणपति बप्पा का विसर्जन किया गया। भटेवर के थम्बवाड़ा, पुराना चौराया बस स्टैंड, ब्रह्मपुरी पीपल चौक व नागदा मोहल्ला में विराजित बप्पा के समक्ष शुभ मुहूर्त में विधिविधान से पूजा अर्चना के साथ हवन, पूर्णाहुति व विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। इसके बाद सुसज्जित रथों में बप्पा की प्रतिमा को विराजित कर कसबे के विभिन्न मार्गों में शौभायात्रा निकाली गई। इस शौभायात्रा के दौरान ग्रामीण व युवाओ ने केसरिया रंग के भगवा धोती कुरता धारण कर रखे थे। वही महिलाएं व बालिकाएं पारम्परिक परिधानों में बप्पा के जयकारे लगाते हुए भजनों पर नृत्य करती हुई चल रही थी। शौभायात्रा का कसबे में जगह जगह पर गुलाल, अबीर और पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे उद्घोष से भटेवर कसबा गूंज उठा। इसके बाद शौभायात्रा भटेवर के आमलिया तालाब पर पहुची। यहां पर गणपति बप्पा की प्रतिमाओं की विशेष पूजा अर्चना करने के साथ महाआरती की गई। इसी बीच गणपति बप्पा के जयकारों के साथ विधिवत प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो